Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित..

केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित..

भूस्खलन से सोनप्रयाग-मुनकटिया मार्ग बाधित, 40 श्रद्धालु फंसे, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन..

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के चलते केदारनाथ धाम यात्रा को गुरुवार को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। जानकारी के अनुसार सोनप्रयाग के पास मुनकटिया क्षेत्र में भूस्खलन के कारण स्लाइडिंग जोन में भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें सड़क पर आ गिरीं, जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया।पुलिस और प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे फिलहाल सुरक्षित स्थानों पर रुकें और प्रशासन द्वारा जारी अपडेट का इंतजार करें। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी पहाड़ी क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना जताई है, ऐसे में प्रशासन ने तीर्थयात्रियों से सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

आपको बता दे कि गौरीकुंड से लौट रहे कुछ तीर्थयात्री मलबे और गिरते पत्थरों के बीच फंस गए थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम ने मौके पर पहुंचकर साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकालकर सोनप्रयाग पहुंचाया गया है।प्रशासन ने एहतियातन केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है और यात्रियों से अपील की है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और खराब मौसम में यात्रा से बचें।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में श्री केदारनाथ धाम से लौटते समय सोनप्रयाग भूस्खलन क्षेत्र में फंसे करीब 40 तीर्थयात्रियों को राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 10 बजे सोनप्रयाग के पास अचानक भारी मलबा और पत्थर गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया, जिससे केदारनाथ से लौट रहे श्रद्धालु बीच रास्ते में फंस गए। सूचना मिलते ही SDRF की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर रात में ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top