देश/ विदेश

हेट क्राइम के आरोप में किशोर गिरफ्तार..

हेट क्राइम के आरोप में किशोर गिरफ्तार..

हेट क्राइम के आरोप में किशोर गिरफ्तार..

बुजुर्ग सिख पर्यटक के अलावा दो अन्य सिखों पर किया था हमला..

 

देश – विदेश : पुलिस ने लूट, मारपीट, उत्पीड़न और हेट क्राइम के आरोपों में ब्राउंसविले के वर्नन डगलस को ब्रुकलिन में गुरुवार को गिरफ्तार किया था। डगलस ने कथित तौर पर तीन मार्च को 70 वर्षीय निर्मल सिंह के मुंह पर मुक्का मार दिया था।

अमेरिका के न्यूयॉर्क में क्वीन्स में तीन सिख लोगों पर हमले में कथित संलिप्तता के आरोप में एक 19 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ हेट क्राइम (नफरती अपराध) का आरोप लगाया गया है। इनमें से एक हमला इसी महीने एक बुजुर्ग सिख पर्यटक पर हुआ था, जिसे भारत के महावाणिज्य दूतावास ने बहुत परेशान करने वाला बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की थी।

पुलिस ने लूट, मारपीट, उत्पीड़न और हेट क्राइम के आरोपों में ब्राउंसविले के वर्नन डगलस को ब्रुकलिन में गुरुवार को गिरफ्तार किया था। डगलस ने कथित तौर पर तीन मार्च को 70 वर्षीय निर्मल सिंह के मुंह पर मुक्का मार दिया था। इसके बाद हमलावर वहां से भाग गया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए न्यूयॉर्क पुलिस विभाग की हेट क्राइम टास्कफोर्स ने जांच शुरू की थी।

निर्मल सिंह भारत से न्यूयॉर्क सिटी घूमने आए थे। इस हमले में उनकी नाक की हड्डी टूट गई थी और उनके चेहरे पर चोट आई थी। सोशल मीडिया पर सामने आई उनकी तस्वीरों में उनकी पगड़ी, चेहरे और कपड़ों पर खून साफ देखा जा सकता है। न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने इस हमले की कड़ी निंदा की है और कहा है कि हम जांच कर रही पुलिस के संपर्क में हैं।

इस हमले के बाद निर्मल सिंह ने भारत लौटने का फैसला लिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किया गया आरोपी इसी सप्ताह समान इलाके में दो सिख व्यक्तियों पर हुए हमले में भी शामिल रहा था। इस मामले में एक और आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों ने दो सिखों पर हमला किया था और उनकी पगड़ी उतार दी थी, मारपीट की थी और उनके पैसे लूट लिए थे।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top