Uttarakhand DIPR
खेल

भारत ने शूटआउट में कनाडा को 3-2 से हराया, कप्तान सविता पूनिया ने जिताया मैच

भारत ने शूटआउट में कनाडा को 3-2 से हराया, कप्तान सविता पूनिया ने जिताया मैच..

भारत ने शूटआउट में कनाडा को 3-2 से हराया, कप्तान सविता पूनिया ने जिताया मैच..

 

देश –  विदेश :  टीम इंडिया ने मंगलवार को कप्तान सविता पूनिया की शानदार गोलकीपिंग की बदौलत कनाडा को शूटआउट में 3-2 से हरा दिया। फुल टाइम के बाद स्कोर 1-1 से बराबर रहा था और मैच शूटआउट में पहुंचा था।

भारत ने महिला हॉकी वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच जीत लिया है। टीम इंडिया ने मंगलवार को कप्तान सविता पूनिया की शानदार गोलकीपिंग की बदौलत कनाडा को शूटआउट में 3-2 से हरा दिया। फुल टाइम के बाद स्कोर 1-1 से बराबर रहा था और मैच शूटआउट में पहुंचा था। भारतीय गोलकीपर और कप्तान सविता पूनिया ने शूटआउट में कई गोल बचाए। साथ ही मैच के दौरान भी कनाडा की खिलाड़ियों को गोल करने से रोका। 11 जुलाई को सविता का जन्मदिन भी था। उन्हें भारतीय खिलाड़ियों ने जीत का तोहफा दिया।

भारतीय टीम पहले ही पदक की दौड़ से बाहर हो चुकी है। बचे हुए मैच से टीम इंडिया राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी में जुट गई है। भारत को स्पेन के खिलाफ क्रॉसओवर मैच में 1-0 से हार का सामना करना पड़ा था। इस महिला हॉकी विश्व कप में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें से पांच टीमें कन्फेडरेशन नेशंस की हैं।

मैच की बात करें तो भारतीय टीम पहले क्वार्टर में ही 1-0 से पीछे हो गई थी। कनाडा की मैडेलिन सेको ने 11वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा। दो क्वार्टर यानी हाफ टाइम तक कनाडा की टीम ने 1-0 की बढ़त ले रखी थी। दूसरे हाफ यानी चौथे क्वार्टर में भारतीय टीम ने लगातार काउंटर अटैक जारी रखा। इसका फायदा टीम इंडिया को मिला।

58वें मिनट में सलीमा टेटे ने रिबाउंड पर गोल दागा और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। दरअसल, पेनल्टी कॉर्नर पर गुरजीत कौर के ड्रैग फ्लिक को रोवान हैरिस ने रोक दिया। इसके बाद सलीमा टेटे ने रिबाउंड पर गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। फुल टाइम तक स्कोर 1-1 से बराबर रहने के बाद मैच शूटआउट में पहुंचा। इसमें भी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही।

शूटआउट में भारत 0-2 से पीछे था। इसके बाद नवनीत कौर और सोनिका टांडी ने गोल दाग भारत की बराबरी कराई। इसके बाद दोनों टीमों ने तीन-तीन पेनल्टी कॉर्नर मिस किए। कनाडा की ओर से कैथलीन लेही ने चौथा पेनल्टी शूट भी मिस कर दिया। वहीं, भारत की नेहा गोयल ने आखिरी पेनल्टी शूट का मौका मिस नहीं किया और गोल दाग भारत को जीत दिलाई। नवनीत कौर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top