उत्तराखंड

पति ने पहले पत्नी को घर से निकाला, अब दे रहा मारने की धमकी..

बेटी के साथ

पति ने पहले पत्नी को घर से निकाला, अब दे रहा मारने की धमकी..

उत्तराखंड: देहरादून में एक विवाहिता ने अपने पति पर पीटकर घर से निकालने के बाद जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही इसकी जांच पड़ताल भी शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, बड़ोवाला आरकेडिया निवासी महिला ने बताया कि 2015 में उसकी शादी प्रमोद सावंत से हुई थी। शादी के कुछ माह बाद ही प्रमोद और उसके स्वजन दहेज के लिए महिला का उत्पीड़न करने लगे। विरोध करने पर प्रमोद उसकी बेरहमी से पिटाई करता। 2015 में ही महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। जिसके बाद ससुराल वालों के अत्याचार और बढ़ गए। वह महिला पर मायके पक्ष से रुपये मांगने का दबाव बनाने लगे।

इसके बाद जुलाई 2018 में पति और सास-ससुर ने पिटाई करने के बाद उसे घर से निकाल दिया। उसके बाद से महिला अपने मायके में रह रही है। अब उसे पति की तरफ से जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस मामले में पुलिस ने प्रमोद के अलावा महिला के ससुर मोहन सिंह व सास कलावती के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top