Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

शराब के नशे में बेरहमी से पति ने कि पत्नी की हत्या..

शराब के नशे में बेरहमी से पति ने कि पत्नी की हत्या..

शराब के नशे में बेरहमी से पति ने कि पत्नी की हत्या..

उत्तराखंड : अल्मोड़ा के ग्राम बिंता में महिला कि हत्या का मामला सामने आया हैं। जहां करवाचौथ से पहले पति हैवान बना और उसने कुल्हाड़ी व डंडों से पीट-पीटकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। राजस्व पुलिस ने देर शाम अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने अपना जुर्म कबूल लिया और मौके से राजस्व पुलिस ने कुल्हाड़ी और डंडे भी बरामद किए हैं। फिलहाल हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। राजस्व पुलिस के मुताबिक अत्यधिक नशे में पति ने वारदात को अंजाम दिया है। देर रात घटी इस वारदात का सुबह जब स्थानीय लोगों को पता चला तो इलाके में दहशत फैल गई।

बिंता के (ढाईगड़ा) निवासी दयाकिशन जोशी (46 वर्ष) अपनी पत्नी बीना जोशी (39 वर्ष) तीन बच्चों और मां के साथ लंबे समय से बजेल खत्ते में रह रहे थे। रविवार देर रात किसी बात को लेकर पत्नी से उसका झगड़ा हो गया और तैश में आकर दयाकिशन ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। झगड़े की वजह साफ नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि इससे पहले उसने मां से भी मारपीट की और बाद में पत्नी से झगड़ा हुआ।

 

हत्या में कुल्हाड़ी के अलावा डंडे आदि का भी इस्तेमाल हुआ है। वारदात के बाद मां ने घटना की जानकारी अन्य पुत्रों को दी। सुबह पुलिस और राजस्व पुलिस को सूचना दी गई। बग्वालीपोखर चौकी से पुलिस मृतका के घर पहुंची पर राजस्व क्षेत्र होने की वजह से वह वापस लौट आई। बाद में राजस्व टीम से तहसीलदार लीना चंद्रा धामी, क्षेत्र के उपराजस्व निरीक्षक चंद्र प्रकाश पांडेय, आशुतोष लोहनी आदि घटना स्थल पहुंचे। उप राजस्व निरीक्षक चंद्र प्रकाश पांडेय ने बताया कि मृतका के सिर पर चोट के निशान हैं।

बिंता के बजेल खत्ते में घटी सनसनीखेज वारदात की तह में पहुंचने की कोशिश में राजस्व पुलिस लगी हुई है। तहसीलदार लीना चंद्रा धामी ने बताया कि अभियुक्त दयाकिशन ने जुर्म कुबूल लिया है। उसने बताया है कि जहां-जहां खून गिरा था, उसने उसे जलाकर नष्ट कर दिया।राजस्व पुलिस को शक है कि वारदात में कुछ और सह अभियुक्त भी शामिल हो सकते हैं

आरोपी ने भले ही जुर्म कबूल लिया है लेकिन राजस्व पुलिस का मानना है कि वारदात को दयाकिशन ने अकेले अंजाम नहीं दिया है, उसके साथ कुछ और अभियुक्त भी हो सकते हैं। हालांकि यह बातें हत्यारोपी से पूछताछ के बाद ही साफ हो सकेगी।

 

मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया, पिता गया जेल..

बिंता के बजेल खत्ते में हुई महिला की सनसनीखेज हत्या के बाद मृतका के तीनों बच्चे बेसहारा हो गए हैं। मां की जहां हत्या हो गई वहीं उसकी हत्या के आरोप में पिता को जेल भेज दिया गया है। ऐसे में सवाल यही उठता है कि मासूम बच्चों की परवरिश अब कैसे होगी। तीनों बच्चे दीक्षा माउंटेशरी स्कूल में पढ़ाई करते हैं और अब बुजुर्ग दादी ही उनका एकमात्र सहारा हैं। कोरोना काल में स्कूल बंद होने के बाद से बच्चे मां बीना और बाप दयाकिशन के साथ रहने के लिए बजेल खत्ता चले आए थे। किसे पता था कि पिता ही मासूम बच्चों के सिर से मां का साया छीन लेगा।

शराब के नशे में चूर था दयाकिशन..

राजस्व पुलिस ने देर शाम अभियुक्त दयाकिशन को बजेल खत्ता स्थित उसके घर से ही गिरफ्तार किया। तहसीलदार लीना चंद्रा धामी ने बताया कि दयाकिशन ने अत्यधिक शराब पी हुई थी। किसी बात पर पत्नी से झगड़ा हो गया और उसने आवेश में आकर उसकी हत्या कर दी। राजस्व पुलिस उसे कस्टडी में लेकर उसके विरुद्ध साक्ष्य जुटाने में लगी है।

 

तहसीलदार लीना चंद्रा ने बताया कि दोनों पति-पत्नी में काफी देर तक झगड़ा हुआ है। पहले दयाकिशन अपनी मां से उलझा तो उसने किसी तरह बाहर भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद दयाकिशन का गुस्सा पत्नी पर फूट पड़ा। बग्वालीपोखर के चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वह लोग अभियुक्त के घर तक गए थे। बताया जा रहा है कि दयाकिशन के वार से पुत्री के पांव में भी चोट और जख्म के निशान हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top