Uttarakhand DIPR
देश/ विदेश

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में LoC के पास अचानक फटा हैंड ग्रेनेड, सेना के कैप्टन और JCO की मौत..

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में LoC के पास अचानक फटा हैंड ग्रेनेड, सेना के कैप्टन और JCO की मौत..

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में LoC के पास अचानक फटा हैंड ग्रेनेड, सेना के कैप्टन और JCO की मौत..

 

देश – विदेश :  जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास दुर्घटनावश एक हैंड ग्रेनेड ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में सेना के एक कैप्टन और जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) की मौत हो गई। सेना के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार रात की है, जब सेना कर्मी पुंछ जिले के मेंढर इलाके में तैनात थे। उन्होंने बताया कि सेना के कैप्टन और नायब-सूबेदार (जेसीओ) को तुरंत हेलीकॉप्टर से इलाज के लिए उधमपुर ले जाया गया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

मेंढर सेक्टर से आतंकवादी अक्सर घुसपैठ की फिराक में रहते हैं। इसे देखते हुए सेना जवान हमेशा यहां अतिरिक्त सतर्कता बरतते हैं। मालूम हो कि 6 जुलाई को पुंछ जिले के झूला में नियंत्रण रेखा से लगे भेरा इलाके में एक हादसा हुआ था। यहां रॉकेट लॉन्चर अभ्यास के दौरान हुई दुर्घटना में सेना के दो जवान घायल हो गए थे।

पुलवामा में आतंकी हमले में CRPF अधिकारी शहीद..

वहीं, पुलवामा जिले में रविवार को आतंकी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक अधिकारी शहीद हो गया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि दोपहर करीब 2:15 बजे आतंकवादियों ने पुलवामा के गंगू चौराहा इलाके में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त चौकी पर गोलीबारी की। इस आतंकी घटना में सीआरपीएफ के एएसआई विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

प्रवक्ता ने कहा कि सीनियर पुलिस अधिकारी अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच से पता चला कि आतंकवादियों ने पास के सेब के बागों का फायदा उठाकर दक्षिण कश्मीर में पुलवामा के गंगू चौराहा क्षेत्र के पास सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। वहीं, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि सुरक्षा बल अपराधियों को मुंहतोड़ जवाब देंगे।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top