Uttarakhand DIPR
देश/ विदेश

फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को ट्रक ने कुचला, 15 की मौत, तीन घायल..

फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को ट्रक ने कुचला, 15 की मौत, तीन घायल..

देश-विदेश: मंगलवार सुबह गुजरात में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। गुजरात में सूरत के कोसांबा गांव की कीम रोड पर एक ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे 18 लोगों को कुचल दिया। जिसमे 15 लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मरने वाले सभी मजदूर राजस्थान के रहने वाले हैं। घटनास्थल सूरत से लगभग 60 किलोमीटर दूर है।

घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार ये घटना रात के 12 बजे के करीब घटित हुई हैं। जहा एक बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे मजदूरों को कुचल दिया।

 

आपको बता दे, कि तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश में गन्ने से लदे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। और इस टक्कर के लगने से ट्रक चालक ने स्टियरिंग पर से अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रक फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों पर पलट गया। जिससे हादसे में 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच की हालत गंभीर है।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में एक छह महीने की बच्ची को बचाया गया है लेकिन उसके माता-पिता की मौत हो गई है। सभी मृतक राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ के निवासी हैं।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा, ‘सूरत में एक ट्रक दुर्घटना के कारण लोगों की मौत होने से दुखी हूं। मेरी सांत्वना शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। और प्रार्थना है कि घायल जल्द से जल्द ठीक हों।’ इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

 

राजस्थान के सीएम ने जताया शोक, गुजरात के सीएम ने की अनुग्रह राशि की घोषणा..

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी घटना पर शोक जताते हुए लिखा, राजस्थान के बांसवाड़ा के कई मजदूरों की मौत के बारे में जानकर दुख हुआ। ये सभी सूरत में सड़क के पास सो रहे थे और एक ट्रक की चपेट में आ गए। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं और मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’ साथ ही गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने घोषणा की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top