Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

राज्यपाल ने भगवान बद्रीविशाल के किए दर्शन, बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान के कार्यों को लेकर जताई खुशी..

राज्यपाल ने भगवान बद्रीविशाल के किए दर्शन, बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान के कार्यों को लेकर जताई खुशी..

 

 

उत्तराखंड: राज्यपाल गुरमीत सिंह आज बद्रीनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल ने बदरीनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की और भगवान बद्री विशाल से राज्य, देश और विश्व कल्याण की प्रार्थना की। बद्रीनाथ हेलीपैड पर पुलिस के जवानों ने राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद राज्यपाल ने बद्रीनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह ने माणा गांव की स्थानीय महिलाओं से भी मुलाकात कर उनका अभिवादन किया। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत हो रहे कार्यों को लेकर खुशी व्यक्त की है।

उनका कहना हैं कि निर्माण कार्यों से बद्रीनाथ धाम का दिव्य और भव्य स्वरूप सामने आने लगा है। मास्टर प्लान के कार्यों और बदरीनाथ यात्रा के सुचारू संचालन के लिए मंदिर समिति के साथ ही स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया। बीकेटीसी कार्यालय में उन्होंने जिलाधिकारी संदीप तिवारी से यात्रा व्यवस्थाओं के साथ मास्टर प्लॉन के कार्यों की जानकारी लेते हुए यात्री सुविधाओं के विकास के लिए सरकार की ओर से संचालित कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

चमोली जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने राज्यपाल गुरमीत सिंह को बताया कि यात्रा के अंतिम चरण में श्रद्धाओं की संख्या बढ़ रही है, जिसे देखते हुए दर्शन के साथ ही सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बद्रीनाथ मास्टर प्लान की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि धाम में प्राथमिकता के आधार पर चिकित्सालय भवन, टूरिस्ट मैनेजमेंट सेंटर, सिविक एमेनिटी सेंटर और रिवर फ्रंट के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। साथ ही कहा कि माणा गांव को वाइब्रेंट विलेज के रूप में चयनित किया गया है। इसके तहत सीमांत गांव को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से संतृप्त करने का कार्य किया जा रहा है। बद्रीनाथ यात्रा मार्ग की जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा मार्ग पर कमेड़ा, चटवापीपल और पगलनाला पर हो रही परेशानियों के स्थाई समाधान के लिये योजनाओं को लेकर कार्य किया जा रहा है।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top