Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को मिल रहा पुलिस जवानों का सहारा..

बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को मिल रहा पुलिस जवानों का सहारा..

सुरक्षित ढंग से करवाये जा रहे बाबा केदार के दर्शन..

पुलिस जवान की ड्यूटी के प्रति लगन को देखकर पुलिस महानिदेशन ने दिया पुरस्कार..

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ मन्दिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुल गये हैं। हजारों की संख्या में तीर्थयात्री धाम पहुंच रहे हैं, जिनकी सहायता के लिए पुलिस जवान हर समय तत्पर दिखाई दे रहे हैं। बुजुर्ग, असहाय एवं बीमार तीर्थयात्रियों को पुलिस जवान सहारा देते हुए बाबा केदार के दर्शन करवा रहे हैं। वहीं केदारनाथ में अच्छी ड्îूटी करने वाले पुलिस कार्मिक को पुलिस महानिदेशक ने पांच हजार की धनराशि से भी पुरस्कृत किया है।

बता दें कि केदारनाथ यात्रा का आगाज होने के बाद देश-विदेश से हजारों की संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंच रहे हैं। बच्चे, वृद्ध, असहाय एवं बीमार व्यक्ति भी बाबा की शरण में पहुंच रहे हैं। ऐसे श्रद्धालुओं को केदारनाथ धाम में तैनात पुलिस के जवान आत्मीयता का सहारा देते हुए बाबा के दर्शन करवा रहे हैं। पुलिस जवानों द्वारा श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध करवाते हुए धैर्य धारण किये जाने की अपील की जा रही है। साथ ही बाबा के जयकारों के बीच भक्तों को बाबा के दर्शन कराये जा रहे हैं।

पुलिस के जवान तीर्थयात्रियों की सुरक्षा में भी तत्पर दिखाई दे रहे हैं। वहीं केदारनाथ कपाट खुलने के मौके पर धाम पहुंचे पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने पुलिस जवान को अपने कर्तव्य का निर्वहन बड़ी लगन एवं निष्ठा से करते हुए देखा गया, जिसके बाद उन्होंने चैकी केदारनाथ में तैनात पीएसी जवान अर्जुन सिंह रावत को पांच हजार की नगद धनराशि पुरस्कार के रूप में दी।

पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि रुद्रप्रयाग पुलिस के हरेक कार्मिक की ओर से श्रद्धालुओं की भीड़ को सही ढंग से नियंत्रित करते हुए बाबा केदार के दर्शन कराये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं को धैर्य के साथ बाबा केदारनाथ की यात्रा करनी चाहिए। तीर्थयात्रियों की सेवा में पुलिस जवान हर समय तत्पर हैं।
 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top