उत्तराखंड

शहीद ‘विक्टोरिया क्रॉस विजेता’ पर बनेगी फिल्म,अविनाश ध्यानी निभाएंगे किरदार..

शहीद ‘विक्टोरिया क्रॉस विजेता’ पर बनेगी फिल्म,अविनाश ध्यानी निभाएंगे किरदार..

 

उत्तराखंड: मशहूर कलाकार अविनाश ध्यानी इन दिनों अपनी एक नई फिल्म को लेकर सुर्खियों में है। देश भक्ति से भरी 72 hours फिल्म की तरह गब्बर सिंह नेगी भी देशभर में सुर्खियां बटोरने वाली है। आपको बता दें देशभर में एक और कुछ प्रोडक्शन हाउस अश्लीलता परोसने का काम करते हैं। वहीं कुछ प्रोड्यूसर्स ऐसे भी है जिन्होंने शहीद सैनिक पर फिल्म बनाने का निर्णय लिया है। हम बात कर रहे हैं मनोज कुमार, मनीष कुमार और मोहित त्यागी की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि इस तरह कि फिल्में बनाकर देश के अंदर सकारात्मक दृष्टिकोण बनेगा

बता दे की फिल्म अभिनेता अविनाश ध्यानी एक लेखक और डायरेक्टर भी हैं। जिन्होंने पूर्व में 72 HOURS फिल्म में शहीद जसवंत सिंह रावत का अभिनय निभाया था। जिसको लेकर उत्तराखंड समेत पूरे देश में इस फिल्म और अविनाश ध्यानी के किरदार की काफी सराहना के साथ ही खूब सुर्खियां भी बटोरी थी।

कौन है गब्बर सिंह नेगी..

गब्बर सिंह नेगी का जन्म 21 अप्रैल 1895 को उत्तराखंड में टिहरी जिला अंतर्गत चंबा के पास मज्यूड़ गांव में एक गरीब परिवार में हुआ था। उनके अंदर बचपन से ही देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा था। वह 1913 में गढ़वाल रायफल में भर्ती हुए थे। भर्ती होने के कुछ ही समय बाद गढ़वाल रायफल के सेनिकों को प्रथम विश्व युद्ध के लिए फ्रांस भेज दिया गया था। जहां 1914 में प्रथम विश्व युद्ध के दौरान न्यू चैपल में लड़ते-लड़ते 20 साल की उम्र में ही गबर सिंह नेगी युद्धक्षेत्र में परम वीरगति हो गए थे। गब्बर सिंह नेगी को मरणोपरांत ब्रिटिश सरकार के सबसे बड़े सैनिक सम्मान “विक्टोरिया क्रॉस” से उन्हें सम्मानित किया गया था। वीरता के सर्वोच्च सैनिक अलंकरण विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित होने वाले सबसे कम उम्र में पहले सैनिक गबर सिंह नेगी ही थे।

गब्बर सिंह नेगी की भूमिका निभाएंगे अविनाश..

गब्बर सिंह नेगी एक महान वीर और उत्तराखंड के सम्मानित सपूत थे। उनका किरदार अभिनेता अविनाश ध्यानी द्वारा निभाना एक बड़ी उपलब्धि होगी। अविनाश ने अपने पहले प्रोजेक्ट्स में भी अपने किरदारों को विशेष रूप से जीवंत किया है। जिससे उन्होंने उनकी भूमिका में विशेषता और महानता को उजागर किया था।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top