उत्तराखंड

लव मैरिज करने की जिद पर अड़ी बेटी तो पिता ने दे डाली प्रेमी को मारने की सुपारी..

लव मैरिज करने की जिद पर अड़ी बेटी तो पिता ने दे डाली प्रेमी को मारने की सुपारी..

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ जिले में एक ऐसे मामले का खुलासा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के प्रेमी की सुपारी दे दी। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बार-बार समझाने पर भी जब बेटी अपने प्रेमी को छोड़ने को राजी नहीं हुई तो पिता ने प्रेमी के नाम की पांच लाख की सुपारी दे दी। लड़के को मारने के लिए शूटर पिथौरागढ़ भी पहुंच गया। गनीमत यह रही कि शूटर के तमंचे से गोली नहीं चली और लड़के ने हिम्मत दिखाते हुए हमलावर से तमंचा छीन लिया

खुद को फंसता देख आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने शूटर समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हत्या के प्रयास के आरोप में कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। लड़की के पिता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गुड़गांव रवाना हो गई है। बृहस्पतिवार को एसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पिथौरागढ़ के दौला निवासी जयंत नगरकोटी की पढ़ाई नोएडा से हुई है। पढ़ाई के दौरान उसका एक लड़की से प्रेम प्रसंग हो गया और मामला शादी तक पहुंच गया। लड़की की जिद पर उसका पिता लड़के के घर वालों से बात करने के लिए पिथौरागढ़ आया।

 

 

बताया जाता है कि उसे लड़के का घर पसंद नहीं आया और उसने बेटी की शादी जयंत से कराने से इनकार कर दिया लेकिन लड़की जयंत से शादी करने पर अड़ी रही। इसे देखते हुए लड़की के पिता ने जयंत को ही रास्ते से हटाने का निर्णय ले लिया। उसने नितिन कुमार पोसवाल को पांच लाख रुपये देकर जयंत को मारने की सुपारी दे दी।

नितिन ने जयंत को मारने के लिए ढाई लाख रुपये में सज्जन कुमार और अंकित पांडेय निवासी कलाफरपुर मुआरागंज थाना रोनाई जिला फैजाबाद हाल खोड़ा कालोनी से सौदा किया। सुपारी मिलने के बाद जयंत की फोटो और पता लेकर दोनों शूटर रेकी करने के लिए दो बार पिथौरागढ़ आए और जयंत को मारने की कोशिश भी की लेकिन मौका नहीं मिला।

 

 

जंयत ने शूटर को दोबारा तमंचा लोड करने का नहीं दिया मौका..

प्रेमिका के पिता के कहने पर प्रेमी को मारने पहुंचे शूटर को लड़के के साहस के आगे हार माननी पड़ी। शूटर ने लड़के को मारने के इरादे से उससे लिफ्ट मांगी और कार में बैठते ही तमंचा तान दिया। लड़के को कुछ समझ में आता इससे पहले ही शूटर ने गोली चलाई पर फायर मिस हो गया। शूटर दोबारा तमंचा लोड करता इससे पहले ही लड़के ने उसे दबोच लिया। खुद को फंसता देख शूटर मौका देखकर फरार हो गया। लड़के ने फौरन पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने भी 10 दिन की विवेचना के बाद आरोपी और उसे सुपारी देने वाले लड़की के मामा को दबोच लिया है। लड़की के पिता को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस उसकी तलाश में गुड़गांव गई हुई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top