मनोरंजन

फरहान की फिल्म में आएंगे नजर विकी कौशल और कटरीना कैफ ..

फरहान की फिल्म

फरहान की फिल्म में आएंगे नजर विकी कौशल और कटरीना कैफ ..

 

 

देश – विदेश : बॉलीवुड एक्टर विकी कौशल और कटरीना कैफ जल्द ही पहली बार पर्दे पर साथ में काम करते नजर आएंगे। लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहने के बाद पिछले दिनों शादी के बंधन में बंध गए इस कपल ने अभी तक एक भी फिल्म साथ में नहीं की है। लेकिन अब फैंस को जल्द ही उनकी जोड़ी पहली बार पर्दे पर नजर आएगी। निर्देशक फरहान अख्तर की इस फिल्म में कटरीना कैफ का होना तो फाइनल था लेकिन अब खबर है लेकिन इसमें मेल लीड रोल विकी कौशल करेंगे।

साथ नजर आएंगे विकी-कटरीना..

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ‘जी ले जरा’ के लिए विकी कौशल को एक अहम किरदार के लिए अप्रोच किया गया है। कोविड के चलते अटकी पड़ी इस फिल्म में अगर विकी कौशल काम करने के लिए राजी हो जाते हैं तो ये उनकी पहली फिल्म होगी जिसमें वे ऑनस्क्रीन साथ में नजर आएंगे।

फरहान की फिल्म से एंट्री लेगी जोड़ी..

रिपोर्ट के मुताबिक विक्की को ‘जी ले जरा’ के लिए अप्रोच करने का विचार कमाल का था। कटरीना-विक्की की जोड़ी जब जी ले जरा को प्रमोट करने के लिए निकलेगी तो दर्शक इसे हाथों-हाथ लेंगे। बता दें कि विकी और कटरीना की शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार था और इनकी शादी के बाद अब फैंस रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी देखना चाहते हैं।

रणबीर-आलिया की शादी का इंतजार..

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी भी अभी तक पर्दे पर साथ नजर नहीं आई है। हालांकि रियल लाइफ शादी के पहले दोनों पर्दे पर साथ में काम करते नजर आएंगे। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र का फैंस को बेसब्री से इंतजार है जिसमें दोनों पहली बार साथ में काम करते नजर आने जा रहे हैं।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top