उत्तराखंड

जिलाधिकारी ने बच्चों को पढ़ाया पाठ, अधिकतर बच्चे पढ़ाई में मिले कमज़ोर

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्र तुनेटा (भरदार) का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम प्रधानाध्यापक के कक्ष में उपस्थित पंजिका तथा छात्र पंजिका का अवलोकन किया। जिसमें अध्यापिका रजनी बुटोला ने बताया कि विद्यालय में एक अध्यापक गेस्ट टीचर है तथा 44 छात्र-छात्राये है, जिसमें से आज 40 छात्र-छात्राये उपस्थित है। जिलाधिकारी ने विद्यालय में 20 मिनट तक छात्र-छात्राओ से सवाल पूछे तथा श्याम पटट पर जोड़, भाग, भिन्न, घटाना आदि सवाल हल करके समझाए।

अध्यापन के दौरान जिलाधिकारी ने पाया गया कि अधिकतर विद्यार्थी पढ़ाई में कमजोर है। इस सम्बन्ध में अध्यापक व अध्यापिका को बच्चों के भविष्य के बारे में गम्भीरता से विचार करने का कहा। कहा कि बच्चो पर मेहनत कर उनके शिक्षा का स्तर बढ़ाया जाए। कहा कि शिक्षक का दायित्व है कि बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए कार्य करे।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों की बेहतर व गुणवत्तापरक शिक्षा के लिए पूरा सहयोग किया जाएगा।
इसके बाद जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केन्द्र तुनेटा भरदार का निरीक्षण किया। इस उन्होंने पाया कि 20 बच्चे आंगनवाडी में पंजीकृत है। गर्भवती महिलाओ व बच्चो को दिये जाने वाले पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर प्रधान तुनेटा धनराज बंगारी व खण्ड शिक्षाधिकारी डी.एस.रावत उपस्थित थे।

इसके उपरान्त जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने परिवार कल्याण उपकेन्द्र तुनेटा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित पंजिका का अवलोकन किया गया। इसके साथ ओ.पी.डी. पंजिका का में मरीजो की संख्या तथा दवाईयों का भी निरीक्षण किया गया। जो सही पाये गये। इस अवसर पर उपकेन्द्र में सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित पाए गए। वहीं इसके पश्चात जिलाधिकारी ने शहीद राय सिंह बिंगारी उच्चमाध्यमिक विद्यालय चमालकोट तुनेटा तथा राउमावि तुनेटा भरदार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित पंजिका के साथ ही माध्यन्ह भोजन सामग्री और कम्प्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया। जहां सभी व्यवस्थाएं सही पाई गई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विद्यालय के शिक्षकों को निर्देशित किया कि विद्यालयों में छात्रों केा नैतिक शिक्षा का भी ज्ञान दें। कहा कि नैतिक रूप से भी छात्र-छात्राओं को परिपक्व बनाएं, ताकि वह भविष्य में ईमानदारी और पूरी जिम्मेदारी से देश सेवा कर सकें। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक तुनेटा मोहन लाल शाह मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top