उत्तराखंड

जिला उद्योग व्यापार मंडल ने किया कार्यकारिणी का विस्तार..

जिला उद्योग व्यापार मंडल ने किया कार्यकारिणी का विस्तार..

रुद्रप्रयाग : प्रांतीय उद्योग व्यापार मण्डल जिला रुद्रप्रयाग के अध्यक्ष अंकुर खन्ना ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अनिल कोठियाल को जिला कोषाध्यक्ष, समीम अहमद को जिला मंत्री, मनोज राणा को जिला संयुक्त महामंत्री, राकेश वर्मा एवं मोहम्मद उस्मान को जिला संगठन मंत्री, प्रेम सिंह नेगी को ऊखीमठ तहसील अध्यक्ष बनाया है।

 

अनसूया प्रसाद भट्ट को प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य के लिए नामित किया गया है। अंकुर खन्ना ने बताया कि प्रान्तीय संगठन मंत्री शत्रुघ्न नेगी तथा जिला महामंत्री मोहन रौतेला के साथ विचार विमर्श करने के बाद संगठन में कार्य करने के अनुभवों के आधार पर यह नियुक्तियां हुई है, जिसमें सभी क्षेत्रों का ध्यान रखा गया है।

 

अगस्त्यमुनि से अनिल कोठियाल, मनोज राणा तथा मोहम्मद उस्मान, गुप्तकाशी से अनसूया प्रसाद भट्ट तथा प्रेमसिह नेगी, रुद्रप्रयाग से राकेश वर्मा एवं समीम अहमद को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी व्यापारी प्रतिनिधि व्यापारियों के हित में कार्य करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। उद्योग व्यापार मण्डल की नीतियों के विपरीत कार्य करने वाले पदाधिकारी को बाहर का रास्ता दिखाया जायेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top