उत्तराखंड

एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद, चार घायल..

एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद, चार घायल..

उत्तराखंड: रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के बिंदुखड़ग गांव में सरकारी भूमि पर उपले बनाने को लेकर एक परिवार के दो पक्ष ही आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आपस में मारपीट करने लगे। इस बीच किसी ने धारदार हथियार चला दिया, जिसमें एक महिला समेत चार घायल हो गए। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों का उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है।

 

झबरेड़ा थाना क्षेत्र के बिंदुखड़ग गांव में स्थित एक सरकारी भूखंड पर मुकेश पक्ष की महिलाएं उपले बनाती हैं। मुकेश का आरोप है कि रविवार सुबह जिस समय घर की महिलाएं उपले बना रही थीं। उसी दौरान परिवार के ही तिलक और देवदत्त मौके पर पहुंच गए। उन्होंने उस स्थान पर कूड़ा डाल दिया, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गए। मारपीट के दौरान मुकेश, उसकी पत्नी अनीता, पुत्र आदित्य और पुत्री मानसी घायल हो गए।

 

जिनको उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया हैं। मुकेश की पत्नी अनीता को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। झबरेड़ा थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। अभी मामले में किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top