ऐसा करने वाले चौथे विकेटकीपर बने
INDvSA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन वन-डे में कप्तान विराट कोहली के अलावा विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के लिए भी यादगार रहा। धोनी ने कुलदीप यादव की गेंद पर अफ्रीका कप्तान एडेन मार्करम को स्टंप किया। यह उनके वन-डे करियर का 400वां शिकार रहा और इसके साथ वह चौथे सबसे ज्यादा विकेट के पीछे शिकार बनाने वाले विकेटकीपर बने।
उनसे ज्यादा शिकार बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगाकारा (482) , ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (472) और दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर (424) के बाद धोनी चौथे नंबर पर हैं। मौजूदा समय में इन दिनों में से कोई भी इंटरनेशल क्रिकेट नहीं खेल रहा है तो इस बात की उम्मीद जताई जा सकती है कि आने वाले समय में धोनी इस रिकॉर्ड में टॉप पर पहुंच सकते हैं।