देश/ विदेश

महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ इस अंदाज में किया क्रिसमस डे सेलिब्रेशन..

महेंद्र सिंह धोनी

 महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ इस अंदाज में किया क्रिसमस डे सेलिब्रेशन..

देश -विदेश : आज  25 दिसंबर को पूरे देश में क्रिसमस डे का पर्व बड़े धूम धाम से मनाया जा रहा है। शनिवार को दुनियाभर में क्रिसमस डे का त्यौहार सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस दिन लोग एक दूसरे को गुड विश कर रहे हैं और अपने अपने अंदाज में इस फेस्टिवल को एन्जॉय कर रहे हैं।

 

बहुत से लोग इसे बड़ा दिन के नाम से भी जानते हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी क्रिसमस डे सेलिब्रेशन कर रहे हैं। सेलिब्रेशन की एक इनसाइड फोटो सामने आई है।

 

धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जो डिनर टेबल का है। वीडियो में धोनी की बेटी भी नजर आ रही है। उनके पास क्रिसमस ट्री भी सजा हुआ रखा है। ऐसा लग रहा है कि साक्षी और धोनी ​अपने अंदाज में क्रिसमस मना रहे हैं। खबरों की मानें तो साक्षी और धोनी इन दिनों यूएई में हैं, और नए साल के जश्न का प्लान भी वहीं किया है।

 

अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को चौथा खिताब जिताने के बाद भारत के पूर्व कप्तान धोनी पत्नी साक्षी संग मिलकर खूब पार्टियां अटैंड कर रहे हैं। धोनी हाल ही में अपने परिवार के साथ जयपुर में शादी समारोह में शामिल हुए थे। पत्नी साक्षी ने वहां भी कई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। वीडियो में धोनी सूट में नजर आ रहे थे और उनके चेहरे पर मास्क लगा हुआ था।

 

इस दौरान साक्षी धोनी के लेफ्ट में नजर आ रही थीं और उनकी दोस्त धोनी के राइट साइड में नजर आ रही थी। दोनों धोनी पर नोट लुटाने का पोज देती दिख रही थी। इस वीडियो को साक्षी और धोनी के फैन्स काफी पसंद कर रहे थे।होम ग्राउंड क्रिकेट से सन्यास ले चुके धोनी आईपीएल के आगामी सीजन में नजर आएंगे। उन्होंने कहा था कि वह आईपीएल का आखिरी मैच अपने होम ग्राउंड पर चेन्नई फैंस के सामने खेलना चाहते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top