Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कोटगी की टीम रही विजेता…

क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कोटगी की टीम रही विजेता जीता...

क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कोटगी की टीम रही विजेता…

चोपड़ा की टीम रही उपविजेता…

परिवर्तन के लिए आगे आएं युवाः मोहित

रुद्रप्रयाग। तल्लानागपुर क्षेत्र के क्वीली गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में राजकीय इंटर कॉलेज कोटगी की टीम विजेता रही। जबकि ग्राम चोपड़ा की टीम उपविजेता रही। टूर्नामेंट में कुल 23 टीमों ने प्रतिभाग किया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे उत्तराखंड क्रांति दल के युवा नेता मोहित डिमरी ने क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए क्वीली क्रिकेट कमेटी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारे गांवों में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं है। आवश्यकता उन्हें एक अच्छे प्लेटफॉर्म देने की है।

उन्होंने कहा कि क्रिकेट की तरह ही हमारे जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। लेकिन मुसीबतों से हमें घबराना नहीं चाहिए। युवाओं को जीवन में सफल होने के लिए संघर्ष और कड़ी मेहनत करनी चाहिए। मोहित डिमरी ने यह भी कहा कि उनका जीवन समाज के लिए समर्पित है। व्यवस्था परिवर्तन के लिए युवाओं को आगे आना होगा। आज युवाओं के हाथ खाली हैं। उनके पास रोजगार नहीं है। सरकार युवाओं को रोजगार देने में नाकाम हुई है। उन्होंने कहा कि तल्लानागपुर क्षेत्र के विकास को लेकर आज तक कोई रोडमैप नहीं बनाया गया। यह क्षेत्र आज भी उपेक्षित है।

इससे पूर्व कोटगी और चोपड़ा के बीच हुए फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए चोपड़ा की टीम ने 83 रन बनाये। इसके जवाब में कोटगी की टीम ने आसानी से लक्ष्य हासिल किया। इस मौके पर मैन आफ द मैच सूरज बुटोला को दिया गया। मैन आफ द सीरीज का खिताब विवेक को मिला। साथ ही मुख्य अतिथि मोहित डिमरी के हाथों टूर्नामेंट में विजेता रही कोटगी की टीम को 11 हजार रुपए और आकर्षक ट्रॉफी और पूर्व प्रधान मदोला वीरेंद्र नेगी और वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ता पूर्णानंद पुरोहित ने उप विजेता रही चोपड़ा की टीम को ट्रॉफी सौंपी। इस मौके पर क्रिकेट कमेटी के अध्यक्ष भगवती प्रसाद, उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार, उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ कार्यकर्ता अनदीप नेगी, उक्रांद के जिला महामंत्री भगत चैहान, उक्रांद के युवा जिलाध्यक्ष दिनेश बर्त्वाल, संतोष नेगी, दीपक फरस्वाण, प्रधान वीरेंद्र सिंह नेगी, सुबोध पुरोहित, नीलकंठ, महादेव प्रसाद पुरोहित, रजनीश भिलंगवाल, प्रमोद चंद, नीरज भिलंगवाल, संजय चंद, अमर भिलंगवाल, राम लाल भिलंगवाल, बलवीर लाल भिलंगवाल, रविन्द्र लाल भिलंगवाल, नरोत्तम लाल भिलंगवाल, रघुवीर लाल, विनय भिलंगवाल, भूपेंद्र भिलंगवाल, मासन्तु भिलंगवाल, इंद्र कोहली, जगदीप कोहलू, दर्शन कोहली, पूर्णानंद पुरोहित, पंकज पुरोहित, सुभाष पुरोहित, अरविंद पुरोहित, मोतीराम पुरोहित, पुरुषोत्तम पुरोहित, सच्चिदानंद कोहली, अमर भिलंगवाल, मनोज भिलंगवाल, हरीश पुरोहित, पंकज भिलंगवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top