उत्तराखंड

रूद्रप्रयाग जनपद में कोरोना का विस्फोट…12 नये मामले

12 नये मामले आये कोरोना पॉजिटिव

12 साल का बच्चा भी शामिल

UK NEWS NETWORK रूद्रप्रयाग डेस्क 

रूद्रप्रयाग। बाहर से आने वाले प्रवासियों में लगातार कोरोना संक्रमक का आकडा बढ ही रहा है। रूद्रप्रयाग में आज 12 कोरोना पॉजिटिव पाये गये जिसमें एक 12 साल का बच्चा भी शामिल है। इसके साथ जनपद में कोरोना मरीजों का आकडा 20 पहुंच गया है।
आपको बताते चले कि आज जारी हुए हेल्थ बुलेटिन में रूद्रप्रयाग जनपद के 12 कोरोना पॉजिटिव केश सामने आये हैं। ये सभी लोग दिल्ली से यहाँ पहुँचे थे। इन सभी को सम्राट होटल खाकरा में क्वारानटाइन किया गया था। इन में ज्यादातर फैमले वाले हैं। इन्हीं में एक 12 साल का बच्चा भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस के झा ने बताया कि सभी लोगों को कल आइसोलेट किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को दिल्ली से आने के बाद तत्काल क्वारानटाइन किया जा चुका था इसलिए कोरोना संक्रामक का अधिक खतरा नहीं है।

 

आपको बता दें कि जिले में पाँच कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति ठीक होकर अस्पताल से घर चले गए हैं। जो आठ व्यक्ति यहा पहले से कोरोना पॉजिटिव है उनका स्वास्थ्य भी बेहतर है। हालांकि आने वाले दिनों में कोरोना संक्रामण के मामलों में और बढ़ोत्तरी की सम्भावनायें जताई जा रही हैं। प्रवासियों का आना लगातार जारी है जबकि अब लाकडाउन को भी अनलाक किया जा चुका है। जिससे लोग काफी भयभीत भी नजर आ रहे हैं। बहरहाल स्वास्थ्य विभाग कोरोना के खिलाफ मुस्तैदी से निपटने का दावा कर रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top