मीडिया से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को रहना होगा अपडेट व सतर्क
भाजपा मीडिया व सोशल मीडिया विभाग की समन्वय बैठक..
रुद्रप्रयाग: भारतीय जनता पार्टी की मीडिया व सोशल मीडिया विभाग की समन्वय बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के साथ ही केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल व प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक को संबोधित करते हुये प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल ने कार्यकर्ताओं को कहा कि प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया से बेहतर समन्वय स्थापित करना है और पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों के साथ ही राज्य एवं केन्द्र सरकार की लाभकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने का कार्य सहजता से करना है। श्री उनियाल ने कहा कि वर्तमान समय में मीडिया की गति बहुत तेजी से बढी है। ऐसे में मीडिया प्रबंधन से जुड़े साथियों का यह दायित्व बनता है कि हर समय अपडेट व सतर्क रहकर कार्य करें।
उन्होंने कहा कि पहली बार बूथ पर सोशल मीडिया प्रभारी बनाने की प्रक्रिया को शुरू किया गया है। साथ ही प्रत्येक बूथ पर एक सोशल मीडिया का गु्रप भी बनाया जायेगा और केन्द्र व प्रदेश सरकार की ओर से किये गये कार्यों का प्रचार-प्रसार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी मंडलों के शक्ति केन्द्रों में मीडिया व सोशल मीडिया की कार्यशाला के माध्यम से सोशल मीडिया प्रचार टीम बनाई जायेगी। विधायक भरत सिंह चौधरी ने सरकार की योजनाओं के संबंध में जानकारी देते हुये कहा कि सरकार ने राज्य के किसानों की आर्थिक हालात देखते हुये किसान पेंशन योजना शुरू की है।
उत्तराखण्ड किसान पेंशन योजना 2019 के तहत साठ वर्ष से अधिक आयु वाले किसानों को एक हजार रूपये प्रतिमाह की पेंशन सरकार द्वारा प्रदान की जायेगी। उत्तराखण्ड सरकार गौरा देवी कन्या धन योजना में लड़कियों के नाम पर 50 हजार दिये जा रहे हैं। होम स्टे योजना, मुख्यमंत्री सौर ऊर्जा योजना, भेड़ व मत्स्य योजना, अटल आयुष्मान योजना, हर घर नल योजना आदि योजनाएं सरकार जनता के विकास के लिये चला रही है।
जिसका प्रचार-प्रसार किया जाना आवश्यक है। प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा ने कहा कि संगठन व सरकार के कार्यों का प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों से करें। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का सोशल मीडिया पर कार्य कैसे करें, इस बारे में भी जानकारी दी। बैठक में जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने कहा कि निकट भविष्य में विधानसभा चुनाव को देखते हुये मिशन अगेन के अंतर्गत विपक्षियों के दुष्प्रचार का शालीनता से जवाब देते हुये संगठन तथा सरकार द्वारा जनहित में लिये गये निर्णयों को आम जनता तक पहुंचाना आवश्यक है, जिससे प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा सरकार आ सके।
पार्टी कार्यकर्ताओं को नियमित मीडिया प्लेटफार्म पर सक्रिय रहना होगा। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बत्र्वाल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी पंकज कप्रवान, सह मीडिया प्रभारी बुद्विबल्लभ थपलियाल, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास डिमरी, मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र जोशी, सुरेन्द्र रावत, गंभीर बिष्ट, सुभाष पुरोहित, मेहरबान सिंह, जगदीश नेगी, वृजमोहन नेगी, जगदीश सकलानी, गजपाल रावत, विनोद देवशाली, कुलवीर रावत बैठक का संचालन जिला महामंत्री अनूप सेमवाल ने किया।