Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

देशभर में फैलाएंगी कर्नल अजय कोठियाल जी का सेल्फ मोटिवेटेड कांसेप्ट : रक्षा मंत्री

देहरादून : देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूथ फाउंडेशन के संस्थापक कर्नल अजय कोठियाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह उनके सेल्फ मोटिवेशन के कॉन्सेप्ट को देशभर में फैलाएंगी। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि उनके इस बेहतरीन कार्यों से हम सभी को प्रेरणा मिलती है।

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी एवं राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में उत्तराखंड से चयनित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आयोजित एक समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थी। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास में आयोजित किया गया, जिसमें रक्षा मंत्री के साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं भारतीय थल सेना के अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत भी मौजूद थे।

आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत की मौजूदगी में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने जब उत्तराखंड में कर्नल अजय कोठियाल की self-motivated के माध्यम से युवाओं में भर रहे जुनून और सेना में जाने के लिए उन्हें तैयार करने के बेहतरीन कल्याणकारी कार्यों की प्रशंसा की तो समारोह में मौजूद सभी लोगों की तालियों की गड़गड़ाहट से समारोह स्थल गूंज उठा। रक्षा मंत्री ने कहा कि कर्नल अजय कोठियाल उत्तराखंड में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। उनका यूथ फाउंडेशन युवाओं के प्रति एक ऐसा जुनून पैदा कर रहा है, जिससे आर्मी में जाने के लिए वे प्रेरित हो रहे हैं। वह युवाओं के साथ ही युवतियों को भी भर्ती पूर्व प्रशिक्षण देकर सेना में जाने के लिए तैयार कर रहे हैं। वह निःसंदेह प्रशंसा के पात्र हैं। रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि वह इस कॉन्सेप्ट को पूरे देशभर में लागू करवाना चाहती, क्योंकि यह कांसेप्ट उन्हें बहुत पसंद आया। रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि कर्नल कोठियाल यह सब स्वयं के खर्च पर कर रहे हैं, जो वर्तमान समय में बहुत बड़ी बात है।

उन्होंने कहा कि कर्नल अजय कोठियाल एक आवश्यक कार्य के कारण इस कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाए। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का आव्हान किया कि वह अपने अपने माध्यम से इस कांसेप्ट को व्यापक प्रचार प्रसार करने में अपना योगदान दें।

यूथ फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी आमोद पंवार बताते हैं कि कर्नल अजय कोठियाल निम के प्रधानाचार्य हैं। वह यूथ फाउंडेशन के संस्थापक हैं और उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में यूथ फाउंडेशन के कैंप संचालित करते हैं। इन कैंपों में यूथ फाउंडेशन के कार्यकर्ता युवाओं और युवतियों को भर्ती से पहले प्रशिक्षण देकर उन्हें सेना में जाने के लिए तैयार करते हैं। इन कैंपों की खासियत यह है कि युवाओं को यहां प्रशिक्षण निशुल्क दिया जाता है।

आमोद पंवार कहते हैं कि देश की रक्षा मंत्री ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और थल सेना की अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत की मौजूदगी में कर्नल अजय कोठियाल के जो तारीफ की है, वह निश्चित तौर पर यूथ फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार कर गया। इससे हम अपने कार्यों को और बेहतरीन करने की कोशिश करेंगे।

समारोह खत्म होने के तुरंत बाद रक्षा मंत्री ने ट्वीट कर कहा कि यूथ फाउंडेशन के युवाओं ने जो पारंपरिक खुंखरी डांस दिखाया, वह उन्हें बेहद पसंद आया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top