उत्तराखंड

बाल विकास परियोजना अगस्त्यमुनि में दो महिलाओं की गोदभराई..

बाल विकास परियोजना अगस्त्यमुनि में दो महिलाओं की गोदभराई..

परियोजना के अंतर्गत संचालित योजनाओं की दी जानकारी..

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत अगस्त्यमुनि स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में संवेदनीकरण बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही विभागीय स्तर पर संचालित योजनाओं के बारे में बताया गया तथा पोषण अभियान के अंतर्गत दो महिलाओं की गोदभराई का भी आयोजन किया गया।

बाल विकास परियोजना अधिकारी शैली प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को आयोजित बैठक व पोषण अभियान के तहत बालिकाओं के लिए संचालित नंदा गौरा योजना, गर्भवती महिलाओं के लिए संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर संचालित हो रही योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों को मिल सके, इसके लिए सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सुपरवाइजरों को निर्देशित किया गया है।

बताया कि पोषण अभियान के दौरान दो गर्भवती महिलाओं डौली पत्नी अनिल सिंह व बबीता पत्नी अरविंद बहुगुणा की गोदभराई की गई। इसके साथ ही उन्हें पोषण युक्त खानपान, प्रसव पूर्व देखभाल आदि संबंधी जानकारियां दी गई। कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाओं व सुपरवाइजरों ने प्रतिभाग किया गया।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top