Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

PM मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ खुली जंग छेड़ दी है , PAK से छीना MFN दर्जा…..

PM मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ खुली जंग छेड़ दी है , PAK से छीना MFN दर्जा…..

मोदी सरकार के 5 बड़े फैसले ,सेना को खुली छूट दी…..

उत्तराखंड : CCS की बैठक के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने मीडिया को संबोधित किया. अरुण जेटली ने कहा कि CCS ने पुलवामा हमले की समीक्षा की और इसपर चर्चा की, बैठक में दो मिनट का मौन रखा गया!!!

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुई सुरक्षा मामलों की केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया है कि पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस ले लिया है. गुरुवार को हुए पुलवामा हमले में कुल 40 जवान शहीद हुए थे, आतंकी हमले के बाद से ही देशभर में गुस्सा है.

CCS की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, वित्त मंत्री अरुण जेटली, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शामिल हुए. इस बैठक में बड़े फैसले लिए गए हैं…

1- पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस ले लिया गया है. यानी अभी तक पाकिस्तान को भारत के साथ ट्रेड करने में जो छूट मिलती है, वह बंद हो जाएगी.

2- विदेश मंत्रालय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान को अलग-थलग करने के लिए सभी देशों से बात करेगा. दुनिया के सामने पाकिस्तान के आतंकपरस्ती चेहरे का पर्दाफाश किया जाएगा.

3- 1986 में भारत ने संयुक्त राष्ट्र में आतंकवाद की परिभाषा बदलने के लिए जो प्रस्ताव भी दिया था. उसे पास करवाने के लिए पूरी कोशिश की जाएगी. इस प्रस्ताव को पास करवाने के लिए अन्य देशों पर दबाव बनाया जाएगा.

4- गृह मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को सर्वदलीय बैठक करेंगे. इस बैठक में राजनाथ सिंह पुलवामा हमले पर विपक्षी पार्टियों से विस्तार में चर्चा करेंगे.

5- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आतंकवाद के खिलाफ खुली जंग छेड़ दी है. उन्होंने कहा कि आतंकवादी बहुत बड़ी गलती कर चुके हैं. उन्होंने सेना को खुली छूट दी है.

जेटली-निर्मला ने की मीडिया से बात

CCS की बैठक के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने मीडिया को संबोधित किया. अरुण जेटली ने कहा कि CCS ने पुलवामा हमले की समीक्षा की और इसपर चर्चा की, बैठक में दो मिनट का मौन रखा गया.

उन्होंने कहा कि जिन जवानों ने शहादत दी है उनपर देश को गर्व है. विदेश मंत्रालय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान को अलग-थलग करने के लिए सभी संभावित कदम उठाएगा. बैठक में हुए सभी फैसलों को बाहर नहीं बताया जा सकता है.

अरुण जेटली ने ऐलान किया कि भारत सरकार ने पाकिस्तान को दिया हुआ मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस ले लिया है. पाकिस्तान को कूटनीतिक स्तर पर घेरने की तैयारी की जा रही है. भारत सरकार की ओर से शनिवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी और पुलवामा हमले पर चर्चा की जाएगी. सर्वदलीय बैठक की अगुवाई गृह मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top