Uttarakhand DIPR
Uncategorized

देहरादून में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, छह की मौत..

देहरादून में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, छह की मौत..

 

 

उत्तराखंड: देहरादून के विकासनगर में त्यूणी- अटाल मार्ग पर बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर खाई में गिर गई। दुर्घटना में दो बच्चों और दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को देहरादून स्थित हायर सेंटर भेजा गया है। पुलिस द्वारा दी जानकरी के अनुसार स्थानीय व्यक्ति द्वारा SDRF को सूचित किया गया था कि डूंग के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। घटना की सूचना पाकर SDRF की टीम रेस्क्यू के लिए तत्काल मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कार त्यूणी से अटाल की ओर जाते समय लगभग 800 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

बता दे कि हादसे के दौरान वाहन में सात लग सवार थे। बताया जा रहा है हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल है। एसडीआरएफ ने घायल का रेस्क्यू कर तत्काल अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है वाहन में सवार व्यक्ति चालदा महासू महाराज के दर्शन के लिए जा रहे थे। SDRF ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर जिला पुलिस को सौंप दिया है।

हादसे में छह लोगों की मौत, एक घायल..
घायल व्यक्ति की पहचान जीत बहादुर (35) पुत्र सुख बहादुर निवासी देहरादून के रूप में हुई है। जबकि सूरज (25) सुख बहादुर निवासी देहरादून, संजू (25) पुत्र सुख बहादुर निवासी देहरादून, शीतल (24) पत्नी सूरज निवासी देहरादून, संजना (22) पुत्री बल बहादुर निवासी देहरादून, दिव्यांश (11) पुत्र जीत बहादुर निवासी देहरादून, यश (6) पुत्र सूरज निवासी देहरादून की मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top