उत्तराखंड

प्रमुख ने किया बड़मा पट्टी के विभिन्न गांवों में जन संवाद..

जनता की समस्याओं को सुनकर त्वरित समाधान का दिलाया भरोसा..

रुद्रप्रयाग:  ब्लाॅक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने बड़मा पट्टी के विभिन्न गांवों में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की समस्याओं को सुना और ब्लाॅक स्तरीय समस्याओं का त्वरित समाधान करने व शेष समस्याओं को निस्तारण के लिए शासन को भेजने का आश्वासन दिया। जखोली ब्लाॅक के राइंका सिद्धसौड़, जखोली बड़मा, थाती, धरियांज, किरोड़ा, मरोड़ा, उत्तर्सू आदि गांवों में जनसंवाद स्थापित कर जनता की समस्याएं सुनी।

 

इस दौरान राइंका सिद्धसौड़ में अभिभावक संघ ने विद्यालय के अधीन वन भूमि विद्यालय को स्थानांतरित करने व वन विभाग द्वारा स्कूल को बेदखली के नोटिस को निरस्त करने, किरोड़ा में महिला मंगल दल ने गेट निर्माण व हाईस्कूल किरोड़ा का उच्चीकरण करने, मरोड़ा से सिरसोलिया तक मोटर मार्ग स्वीकृत करने सहित कई समस्याएं प्रमुख के सम्मुख रखी। प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण ही विकास कार्य अवरुद्ध हो रहे हैं।

प्रदेश सरकार की हठधर्मिता के कारण जनता परेशान है। एक ओर केन्द्र सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है, वहीं त्रिवेन्द्र सरकार ने जनता का जीना मुश्किल कर दिया है। श्री थपलियाल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में इस सरकार को जड़ से उखाड़ फैंकना है।

 

इस अवसर पर प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र भण्डारी, प्रधान जखोली महामंत्री बलिराम पंवार, क्षेपंस प्रतिनिधि जसपाल पंवार, वन सरपंच बीरबल नेगी, नरवीर रौथाण, क्षेपंस प्रतिनिधि धरियांज, त्रेपन सिंह रौथाण, प्रधान ज्योति देवी, प्रधानाचार्य भगत सिंह रावत, पीटीए अध्यक्ष शीशपाल सिंह रावत, प्रधान किरोड़ा नरेंद्र उछोली, उप प्रधान मोहन सिंह बुटोला, देवी प्रसाद काण्डपाल, ओमप्रकाश रौथाण, प्रधान प्रतिनिधि संदीप रावत, पूर्व सैनिक सत्ये सिंह रावत, गोविंद सिंह नेगी, किशोर सिंह रौथाण, प्रधान विजयलक्ष्मी रावत, क्षेपंस दिनेश लाल, प्रधान प्रतिनिधि रमेश मैठाणी आदि मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top