उत्तराखंड

भाजपा सरकार में बढ़ रहे महिलाओं पर अत्याचार

भाजपा सरकार में बढ़ रहे महिलाओं पर अत्याचार , स्व0 गांधी के जन्म दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम , उत्तरकाशी की घटना पर जताया दुख

रुद्रप्रयाग। जिला कांग्रेस कमेटी ने भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्म दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर स्व. गांधी द्वारा राष्ट्र के लिए किये गये योगदान पर चर्चा की गयी। बताया गया कि पंचायती राज, सूचना क्रांति स्व0 गांधी की ही देन हैं। कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उत्तरकाशी में नाबालिक बालिका के साथ हुए दुराचार के बाद हत्या पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया। घटना को कांग्रेस जनों ने शर्मनाक बताया और कहा कि प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। नाबालिक लड़कियां मजदूरों का शिकार हो रही हैं। ग्रामीण माहौल को बिगाड़ने का षड़यंत्र रचा जा रहा है और प्रदेश सरकार अपनी लाज बचाने के प्रयास में लगी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता हर समय परेशान रही है। रोजगार के कोई साधन नहीं है और न ही कोई विकास कार्य धरातल पर दिखाई दे रहा है। ऐसे में जनता सरकार से परेशान हो चुकी है। एआईसीसी सदस्य सुमंत तिवाड़ी ने कहा कि जिस मकसद के साथ जनता ने भाजपा का साथ दिया, आज वह साकार होता नहीं, बल्कि अंधकारमय होता जा रहा है।

महिलाआंे और नाबालिक बच्चियां सुरक्षित नहीं रह गयी है। घरों में घुसकर बलात्कार जैसे कुकृत्य किये जा रहे हैं और भाजपा के नेता अपनी कुर्सी बचाने के लिए इंटरनेट जैसी सेवाओं को बंद करने में लगे हैं, जिससे उनकी सरकार की किरकिरी न हो। उन्होंने कहा कि भय व भ्रष्टाचार के नारे पर सत्ता हथियाने वाले लोग इस घटना पर मौन साधे हुए हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था चैपट है और अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। इस मौके पर युवा कांगे्रस अध्यक्ष संतोष रावत, नगर अध्यक्ष खुशहाल सिंह रावत, सुमन नेगी, अशोक चैधरी, बंटी जगवाण, शैलेन्द्र गोस्वामी, दिनेश ममगांई, दीपक भंडारी, वरदीप जग्गी, लक्ष्मण सिंह रावत, हैप्पी असपाल सहित कई मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top