देश/ विदेश

भाजपा की सरकार से देश का हुआ विनाश: रेखा

भाजपा

स्वर्गीय गांधी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम
रुद्रप्रयाग। जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें याद किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय गांधी ने देश के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए, जिसका नतीजा यह है कि आज हर वर्ग का व्यक्ति विकास से जुड़ा है। जब-जब केन्द्र में भाजपा की सरकार आई है, तब-तब देश का विनाश हुआ है। चार साल के कार्यकाल में जनता को खून के आंसू रूलाया गया है। भाजपा किसी भी कीमत पर सत्ता बनाने को आतुर है। विधायकों की खरीद फरोख्त की जा रही है।

सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रेखा सेमवाल ने कहा कि अनुशासन की बात करने वाली भाजपा के दिग्गज ही अनुशासन तोड़ने में माहिर हैं। कांग्रेस नेताओं ने देश के लिए बलिदान दिया और समय-समय पर युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं का सम्मान और छात्राओं को समाज में जीने का सलीखा सिखाया, लेकिन भाजपा सरकार ने गुंडागर्दी का राज कायम कर दिया है। आज महिलाएं सुरक्षित नहीं है। भाईचारे को खत्म किया जा रहा है। साम्प्रदायिक दंगे कराने में भी भाजपा सबसे आगे रही है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में जनता को भाजपा नेताआंे को सबक सिखाने की जरूरत है। अगर समय रहते भाजपा नेताओं को सबक नहीं सिखाया गया तो आने वाले समय में देश बर्बादी की कगार पर पहुंच जायेगा। इस मौके पर नगर अध्यक्ष खुशहाल सिंह रावत, श्रीमती देवेश्वरी नेगी, दीपा देवी, दिनेश ममगांई, वरदीप सिंह जग्गी, कमला रावत, राजेश थपलियाल, राय सिंह बिष्ट सहित कई मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top