उत्तराखंड

चंडी भट्ट बने जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष

रोहित डिमरी

जनपद निर्माण के बीस साल बाद हुआ जिला सहकारी बैंक का गठन
मुख्यमंत्री एवं सहकारिता मंत्री का कार्यकर्ताओं ने जताया आभार
रुद्रप्रयाग। बीस सालों के लम्बे संघर्ष के बाद सरकार ने जिला सहकारी बैंक का गठन कर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट को अध्यक्ष नामित किया है। क्षेत्रीय विधायक भरत सिंह चैधरी ने भी जोर-शोर से जिला सहकारी बैंक का मुद्दा चुनाव से पूर्व एवं चुनाव के दौरान उठाया था, जिसे अंजाम तक पहुंचाने का काम पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया। सरकार ने विधिवत जिला सहकारी बैंक का गठन कर जनता की सालों पूर्व की मुराद पूरी कर दी है।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट को जिला सहकारी बैंक का अध्यक्ष नामित करने पर जिले के भाजपाईयों ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत एवं विधायक भरत सिंह चैधरी का आभार जताते हुए कहा कि विधायक भरत सिंह चैधरी के प्रयासों से जिला सहकारी बैंक का बीस सालों के बाद गठन हो पाया है। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य वाचस्पति सेमवाल, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता दिनेश उनियाल, जिला महामंत्री अजय सेमवाल, अनूप सेमवाल, पूर्व महामंत्री विक्रम कंडारी, जिला पंचायत सदस्य आशा डिमरी, सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णानंद डिमरी, पूर्व प्रमुख ममता नौटियाल, भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य डाॅ आशुतोष किमोठी, शकुन्तला जगवाण, बीना बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष राकेश नौटियाल, नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक खत्री, देव प्रकाश सेमवाल, जिला उपाध्यक्ष वेदप्रकाश जमलोकी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र रावत, जिला सह मीडिया प्रभारी दीपक रावत, जिला उपाध्यक्ष आशीष गैरोला, जिला महामंत्री आशीष डिमरी, भाजपा नगराध्यक्ष अनुसूया प्रसाद भट्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष सरस्वती त्रिवेदी, अनुसूया पटवाल, अगस्त्यमुनि भाजपा नगराध्यक्ष श्रीनंद जमलोकी, कुलदीप रावत, सुंदर सिंह रावत, त्रिलोक रावत, सुरेन्द्र जोशी, सुनील नौटियाल, सुरेन्द्र बिष्ट, महेश डियूंडी ने श्री भट्ट के अध्यक्ष नामित होने पर खुशी जताई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top