Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

50 व्यक्तियों को साक्षर बनाने वाले को मिलेगा ईनाम

साक्षर

माह में एक दिन गांव में चलाएं स्वच्छता अभियान: रावत
राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री
रुद्रप्रयाग। उच्च शिक्षामंत्री डाॅ धन सिंह रावत ने राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग का निरीक्षण किया। उन्होंने महाविद्यालय की भूमि संबंधी मामले के निस्तारण के लिए क्षेत्रीय विधायक, जिलाधिकारी, महाविद्यालय के प्राचार्य व निदेशक की चार सदस्यीय समिति गठित कर एक सप्ताह के भीतर भूमि प्रकरण पर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। मंत्री ने महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ वीएन खाली को तीन दिन के भीतर फर्नीचर, पुस्तक, कम्प्यूटर, क्रीडा मैदान, शौचालय, स्मार्ट क्लास, ई-लर्निग की समुचित आवश्यकता का प्रप्रोजल बनाकर देने के निर्देश दिए।

इन दिनों उच्च शिक्षामंत्री डाॅ धन सिंह रावत प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को देख रहे हैं। 112वें विद्यालय के रूप में डाॅ रावत ने राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद के दौरान कहा कि छात्रों को अपने गांव में माह में एक दिन स्वच्छता अभियान, नशामुक्ति व गांव के प्रत्येक व्यक्ति को साक्षर बनाने मे सहयोग देने को कहा गया। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को गांव में पांच लोगों को साक्षर बनाने को कहा। 50 व्यक्तियों को साक्षर करने वाले विद्यार्थी को 5100 रूपये पुरस्कार के रूप में दिए जाने की बात कही गई। उन्होंने प्रत्येक विद्यार्थी के लिए प्रयुक्त होने वाली किताबों के संबंध में एक किताब विद्यार्थी व शेष किताबे स्वयं उपलब्ध कराने को कहा गया। किताबों को खरीदने का अधिकार प्राचार्य को दिया गया तथा 25 प्रतिशत डिस्काउंट देने वाली एजेंसी से किताबे खरीदने को कहा।

इसके साथ ही उन्होंने काॅलेज में विद्यार्थियों की 70 प्रतिशत से न्यून उपस्थिति होने पर अभिभावक को अवगत कराने के साथ ही पुनरावत्ति होने पर परीक्षा में न बैठने, रक्तदान शिविर का आयोजन करने के निर्देश प्राचार्य को दिए। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओ द्वारा विद्यालय की समस्याओं से अवगत कराया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा विजय कप्रवान, महामंत्री अजय सेमवाल, जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल, एडीएम गिरीश गुणवन्त, सीओ श्रीधर बडोला, तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला, विद्यालय के प्रोफेसर डाॅ जगमोहन रावत, डाॅ सुरेन्द्र रावत, डाॅ नवीन महाजन, डाॅ रजनी रौथाण सहित समस्त प्रोफेसर व अन्य लोग उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top