Uttarakhand DIPR
देश/ विदेश

सेना ने राजौरी में नाकाम की घुसपैठ की कोशिश, मुठभेड़ में दो जवान शहीद..

सेना ने राजौरी में नाकाम की घुसपैठ की कोशिश, मुठभेड़ में दो जवान शहीद..

देश-विदेश: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के सुंदरबनी में नियंत्रण रेखा के पास आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए दो जवान शहीद हुए हैं, जबकि 2 आतंकवादी भी मारे गए हैं। मारे गए आतंकियों के कब्जे से दो राइफल व अन्य हथियार बरामद हुए हैं। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के कुलगाम और पुलवामा जिलों में पिछले 24 घंटों के अंदर सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए। ये मुठभेड़ ऐसे समय हुईं जब हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के पांच साल पूरे होने पर गुरुवार को घाटी के कुछ इलाकों में बंद रहा। पुलिस के एक प्रवक्ता का कहना हैं कि पुलवामा के पुचाल क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सेना ने बुधवार तथा गुरुवार की दरम्यानी रात संयुक्त रूप से घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया।

 

उन्होंने कहा, की तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों के ठिकाने का पता लगा लिया गया और उनसे बार-बार समर्पण करने को कहा गया, लेकिन उन्होंने संयुक्त तलाश दल पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी जिसपर जवाबी कार्रवाई की गई और मुठभेड़ शुरू हो गई।’ प्रवक्ता ने कहा कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हो गए और मुठभेड़ स्थल से उनके शव निकाल लिए गए। मारे गए आतंकवादियों की पहचान आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के किफायत रमजान सोफी और अल बद्र के इनायत अहमद डार के रूप में हुई है।

 

वहीं, कुलगाम जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर आतंकवादियों के आवागमन की सूचना मिलने के बाद जदोरा-काजीगुंड में एक संयुक्त जांच चौकी स्थापित की गई. पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘जांच के दौरान, जब नाका पार्टी ने एक संदिग्ध वाहन को रुकने का इशारा किया तो वाहन में बैठे दो आतंकी बाहर निकले और संयुक्त नाका पार्टी पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. हालांकि, सतर्क नाका पार्टी ने तुरंत प्रभावी जवाबी कार्रवाई की और दोनों आतंकवादी घटनास्थल पर ही मारे गए। मारे गए आतंकवादियों की पहचान लश्कर ए तैयबा के नासिर अहमद पंडित और शहबाज अहमद शाह के रूप में हुई है। प्रवक्ता ने कहा, ‘पिछले 12 घंटे के दौरान दोनों मुठभेड़ दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा और कुलगाम जिलों में हुईं जिनमें चार आतंकवादी मारे गए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top