देश/ विदेश

इस संगीतकार ने अपने अंकल के कंकाल से बनाया गिटार..

इस संगीतकार ने अपने अंकल के कंकाल से बनाया गिटार..

देश-विदेश: अमेरिकी संगीतकार प्रिंस मिडनाइट का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग उन्हें और उनके गिटार को देखकर हैरान हैं और उनके वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं। कई लोगों को तो प्रिंस के गिटार के पीछे की कहानी सुनकर भरोसा ही नहीं हो रहा है। सच क्या है, यह जानकर आप भी हैरान हो जाओगे।

दरअसल अमेरिकी संगीतकार प्रिंस अपने अनोखे ‘हेवी मेटल म्यूजिक’ स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। और इस स्टाइल के कारण उन्हें जो लोकप्रियता मिली है उन सब के पीछे का श्रेय प्रिंस अपने अंकल को देते हैं बीते दिनों उनके अंकल की मौत हो गई। इससे आहत हुए प्रिंस ने उन्हें अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि देने की ठानी। इसके लिए प्रिंस मिडनाइट ने अपने अंकल के कंकाल को पूरी तरह से इलेक्ट्रिक गिटार में बदल दिया।

 

इसके साथ ही उन्होंने यू ट्यूब पर एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें प्रिंस उस गिटार को बड़ी आसानी से बजाते नजर आ रहे हैं। गिटार के लिए प्रिंस ने कंकाल को बेस के रूप में इस्तेमाल किया जिसमें स्ट्रिंग, वॉल्युम नॉब, गिटार नेक, जैक, पिकअप और इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड लगा हुआ है। प्रिंस बताते हैं कि उन्होंने अपने अंकल के कंकाल को गिटार में बदलने का निर्णय तो लिया था, लेकिन यह बेहद चुनौतीपूर्ण काम था। इस पर उन्होंने बहुत शोध किया और पता यह चला कि आज तक किसी ने कंकाल से गिटार नहीं बनाया है। इसलिए प्रिंस ने यह करने की ठानी। प्रिंस ने इस काम के लिए दो अन्य लोगों से भी बातचीत की थी, लेकिन यह योजना सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई थी।

 

दरअसल अंकल की मौत के बाद उनके कंकाल को मेडिकल कॉलेज के छात्रों की प्रैक्टिकल पढ़ाई के लिए दान कर दिया गया था। जब कॉलेज में इसकी जरूरत पूरी हो गई तो उनके परिवाल वाले अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं थे। ऐसे में प्रिंस ने कुछ इस तरह से अंकल को यादों में कैद करने की ठानी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top