उत्तराखंड

सीएम तीरथ रावत से हुई चर्चा के बाद मंत्रियों ने मांगे पसंदीदा विभाग..

सीएम तीरथ रावत से हुई चर्चा के बाद मंत्रियों ने मांगे पसंदीदा विभाग..

उत्तराखंड: प्रदेश में शुक्रवार को तीरथ सिंह रावत मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया हैं। 11 विधायकों ने राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह में शपथ ली। तीरथ सरकार में कुल 8 कैबिनेट और 3 राज्य मंत्री बनाए गए हैं। मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद विभागों में बंटवारे की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सभी मंत्रियों से एक-एक कर इस बारे में बातचीत भी की थी। यह भी माना जा रहा है कि जल्द ही सभी मंत्रियों को विभाग भी दे दिए जायेंगे।साथ ही मंत्रियों ने भी मुख्यमंत्री को अपने दिल की बात बताई और अपनी पसंद के विभाग मांगे हैं। मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने बताया कि सभी मंत्रियों ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से बातचीत की हैं। उन्होंने कहा कि मैंने भी मुख्यमंत्री से कहा है कि उनके पास जो पूर्व सरकार में विभाग रहे हैं, वो ही दिए जाये। आपको बता दें कि बिशन सिंह चुफाल के पास इससे पहले वन एवं पर्यावरण, पंचायती राज, सहकारिता और ग्रामीण विकास विभाग थे, उनकी तरफ से इन्हीं की डिमांड भी की गई हैं।

इन्हें मिली कैबिनेट में जगह..

हरक सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल, सतपाल महाराज, बंशीधर भगत, यशपाल आर्या, अरविंद पांडेय, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी।

इन्हें बनाया गया राज्य मंत्री..

धन सिंह रावत, रेखा आर्या, स्वामी यतीश्वरानंद।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top