आखिर ऐसा क्या हुवा जो माशूका का बदला लेने के लिए बन गए सीरियल किलर पढ़िए पूरा मामला ..
देश – विदेश : अपनी माशूका का बदला लेने के लिए वो सीरियल किलर बन गया और आठ महिलाओं को मारने की साजिश रच डाली। तीन महिलाओं का कत्ल कर चुका था। उन महिलाओं को मारकर उनके शवों को काटकर अलग-अलग जगह ठिकाने लगाते थे। पुलिस के अनुसार, चौथी महिला को मारने की तैयारी ही कर रहे थे तभी वे पकड़े गए। किलर ने अपने कूबलनामे में बताया कि ये महिलाएं उसकी प्रेमिका को देह व्यापार में धकेलने के लिए जिम्मेदार थे।
कर्नाटक में महिलाओं की हत्या करने सीरियल किलर की पहचान रामनगर जिले के कुदुर निवासी टी सिद्दलिंगप्पा के रूप में हुई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चंद्रकला नाम की एक महिला, जिसके बारे में आरोपी ने अपनी प्रेमिका होने का दावा किया था, को भी हत्याओं में उसकी मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
तीन का कल्त, और पांच की प्लानिंग..
इस साल की शुरुआत में बेंगलुरु और मैसूर में तीन महिलाओं की हत्या करने के बाद, आरोपी ने पांच और महिलाओं को मारने का लक्ष्य रखा था, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, जब पुलिस ने गुरुवार को उसे गिरफ्तार किया, तो वह एक और महिला की हत्या की तैयारी कर रहा था।
नहर में सिर कटी लाश मिली, तब पता लगा..
मामले की जांच तब शुरू हुई जब पुलिस को 8 जून को मांड्या में एक पानी की नहर के पास दो महिलाओं के शरीर के कटे हुए अंग मिले। एक शव के बेट्टनहल्ली के पास बेबी लेक नहर में और दूसरा अरकेरे गांव के पास सीडीएस नहर में मिला था। हालांकि शव एक-दूसरे से 25 किमी दूर पाए गए थे, लेकिन उनके बीच एक समान संबंध था – दोनों शवों के केवल निचले हिस्से ही बरामद किए गए।
किलर का कबूलनामा..
पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके कुछ साल पहले सेक्स वर्कर के तौर पर काम करने वाली चंद्रकला से उसके संबंध हो गए थे। मैसूरु के दक्षिणी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) प्रवीण मधुकर पवार ने कहा कि जैसे-जैसे वे करीब आते गए, उसने वेश्यावृत्ति में उतरने के बारे में अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद आरोपी ने उन सभी महिलाओं की हत्या करने का फैसला किया, जिन पर चंद्रकला ने दावा किया था कि वे उसे देह व्यापार में धकेलने में शामिल थीं।
ऐसे लिया इंतकाम..
पुलिस के अनुसार, “मैसुरु में, उन्होंने एक घर किराए पर लिया था। चंद्रकला की मदद से, उन्होंने अलग-अलग दिनों में अपनी परिचित दोनों महिलाओं को घर पर आमंत्रित किया। शवों को काटने से पहले उसने उनका गला घोंटा गया। इसके बाद दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर मांड्या गए और शरीर के अंगों को दो अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया।