दो सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलित हैं वन कर्मी
रुद्रप्रयाग। वन प्रभाग के वन आरक्षी एवं वन बीट अधिकारी अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर चले गये हैं। वन कर्मियों के कार्य बहिष्कार पर जाने से वन विभाग को दिक्कतों से जूझना पड़ेगा।
दरअसल, वन कर्मचारी दरोगा पदों पर 33 प्रतिशत सीधी भर्ती को निरस्त करने और वन आरक्षियों को पदोन्नति देने की मांग अड़िग हंै। शासन स्तर से उनकी मांगों पर कोई अमल नहीं किया जा रहा है, जिससे वन कर्मियों में आक्रोश बना है। वन कर्मियों ने पहले धरना-प्रदर्शन किया और अब मांग पूरी न होने पर मंगलवार से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। वन कर्मियों के हड़ताल पर जाने से विभाग की मुश्किलें बढ़ सकती है। वन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह झिंक्वाण ने कहा कि कर्मचारी अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर हैं।
सरकार वन कर्मियों के साथ अन्याय कर रही है। पिछली सरकार में भी कर्मचारियों के साथ धोखा किया गया और अब इस सरकार से उम्मीद होने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगों पर कार्रवाई नहीं की जाती, आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर आशुतोष पुरोहित, गोविंद सिंह, भरत सिंह चैहान, नागेन्द्र पाल, जीत प्रकाश, देवी प्रसाद भट्ट, मदन सिंह नेगी, सोतम कुमार, अजय सेमवाल, दिनेश लाल, देवी प्रसाद गैरोला, जीत प्रकाश, देवानंद, पुरूषोत्तम भट्ट, मदन सिंह नेगी, विक्रम सिंह भंडारी, देवी प्रसाद भट्ट, दिनेश लाल सहित कई मौजूद थे।