उत्तराखंड

यूट्यूबर Aashu UK Rider की मौत..

यूट्यूबर Aashu UK Rider की मौत..

नई ZX-10R की डिलीवरी के बाद हुआ हादसा..

 

 

 

उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर बाइक राइडिंग से जुड़े वीडियो के लिए पहचान बनाने वाले यूट्यूबर और बाइक राइडर Aashu UK Rider की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान आस मोहम्मद उर्फ आशु के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ, जब वह नई बाइक की डिलीवरी लेने के बाद देहरादून से पांवटा साहिब की ओर जा रहे थे। जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय आशु ने हाल ही में 27 अगस्त को करीब 22 लाख रुपये कीमत की Kawasaki ZX-10R बाइक खरीदी थी। नई बाइक लेकर वह देहरादून से हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब की तरफ निकले थे। इसी दौरान औल हिंदूवाला के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क के डिवाइडर से जा टकराई।

टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर गई जान..
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार बाइक की डिवाइडर से जोरदार टक्कर हुई। हादसे में आशु को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसे की खबर परिवार तक पहुंचते ही घर में मातम छा गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस की आवश्यक कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। Aashu UK Rider सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थे। उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर 9 लाख से अधिक फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं। वह मुख्य रूप से बाइक राइडिंग, तेज रफ्तार और स्टंट से जुड़े वीडियो पोस्ट करते थे, जिसके चलते उनकी सोशल मीडिया पर अच्छी खासी पहचान बन गई थी। नई बाइक खरीदने के कुछ ही समय बाद हुए इस हादसे ने उनके प्रशंसकों और परिचितों को स्तब्ध कर दिया है। जिस बाइक की पहली राइड उनके लिए खुशी का मौका थी, वही सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित हुआ।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top