उत्तराखंड

उत्तराखंड के दो स्टार खिलाड़ियों को खेल रत्न, राष्ट्रीय खेल दिवस पर मिलेगा सम्मान..

उत्तराखंड के दो स्टार खिलाड़ियों को खेल रत्न, राष्ट्रीय खेल दिवस पर मिलेगा सम्मान..

 

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड के खेल जगत के लिए बड़ी खबर है। युवा निशानेबाज अभिनव देशवाल और भारतीय एथलीट अंकिता ध्यानी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। खेल विभाग ने राज्य के विभिन्न खेल पुरस्कारों के लिए खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के नामों की घोषणा कर दी है। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। अभिनव देशवाल को वर्ष 2025 के लिए खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि लंबी और मध्यम दूरी की धावक अंकिता ध्यानी को वर्ष 2024-25 के लिए यह सम्मान मिलेगा।

चार खिलाड़ियों को मिलेगा हिमालय रत्न खेल पुरस्कार
वर्ष 2025-26 के लिए चार खिलाड़ियों का चयन हिमालय रत्न खेल पुरस्कार के लिए किया गया है। इनमें बागेश्वर की मॉर्डन पेंटाथलॉन खिलाड़ी ममता खाती, काशीपुर के सक्षम प्रताप सिंह, रुड़की के पैरा निशानेबाज शौर्य सैनी और पिथौरागढ़ की बॉक्सर खुशी चंद्र शामिल हैं। खिलाड़ियों के साथ-साथ खेल प्रशिक्षकों को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। देहरादून के रोईंग कोच मुकेश शर्मा को देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं हल्द्वानी के बॉक्सिंग प्रशिक्षक मुकेश चंद्र बेलवाल को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए चुना गया है। वर्ष 2024-25 के लिए अंकिता ध्यानी और एथलेटिक्स कोच लोकेश कुमार को भी देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

खेल पुरस्कारों के लिए आए आवेदन
शासन के आदेश के अनुसार वर्ष 2024 के हिमालय रत्न खेल पुरस्कार के लिए विभाग को कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ था। वहीं देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार के लिए तीन और देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए पांच आवेदन विभाग को मिले थे। राष्ट्रीय खेल दिवस पर होने वाले सम्मान समारोह में खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। राज्य सरकार की ओर से खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में इन पुरस्कारों को अहम कदम माना जा रहा है।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top