उत्तराखंड

SIR का पहला चरण पूरा होते ही मतदान केंद्रों के पुनर्निर्धारण की तैयारी तेज..

SIR का पहला चरण पूरा होते ही मतदान केंद्रों के पुनर्निर्धारण की तैयारी तेज..

 

 

उत्तराखंड: राज्य में निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान का पहला चरण मंगलवार दोपहर 12 बजे समाप्त हो जाएगा। अभियान के तहत प्राप्त लगभग सभी गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है। अब आयोग आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत मतदान केंद्रों के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू करेगा। वहीं, 14 जुलाई को प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची जारी की जाएगी। एसआईआर अभियान की शुरुआत 8 जून से की गई थी। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए। बाद में भरे हुए प्रपत्र एकत्रित कर उन्हें मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज किया गया। मंगलवार के बाद इस प्रक्रिया के तहत कोई नया प्रपत्र स्वीकार या डिजिटाइज नहीं किया जाएगा।

अब निर्वाचन विभाग मतदाताओं की संख्या और भौगोलिक स्थिति के आधार पर मतदान केंद्रों का पुनर्निर्धारण करेगा। जिन केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या 1,200 से अधिक होगी, वहां अतिरिक्त मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी मतदाता को मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए दो किलोमीटर से अधिक दूरी तय न करनी पड़े। फिलहाल प्रदेश में 11,733 मतदान केंद्र हैं। पुनर्निर्धारण के बाद इनकी संख्या में लगभग एक से दो हजार तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। यही नए मतदान केंद्र आगामी विधानसभा चुनाव में उपयोग किए जाएंगे। इनकी पूरी जानकारी 14 जुलाई को जारी होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची के साथ सार्वजनिक की जाएगी।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top