Uttarakhand DIPR
देश/ विदेश

काबुल में गुरुद्वारे पर आतंकी हमला, कई लोगों के हताहत होने की आशंका ..

काबुल में गुरुद्वारे पर आतंकी हमला, कई लोगों के हताहत होने की आशंका ..

 

देश – विदेश : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हथियारबंद बंदूकधारियों द्वारा गुरुद्वारे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की खबर सामने आ रही है।अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हथियारबंद बंदूकधारियों द्वारा गुरुद्वारे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की खबर सामने आ रही है। इस घटना में कम से कम 25 लोगों के हताहत होने की आशंका है। एक समाचार पत्र ने गुरुद्वारा अध्यक्ष गुरनाम सिंह के हवाले से यह जानकारी दी है। गुरनाम सिंह ने बताया है कि बंदूकधारियों ने अचानक गुरुद्वारे पर धावा बोला और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। कुछ लोग जान बचाने के लिए इमारत की दूसरी तरफ छिपे हुए हैं।

वहीं कम से कम 25 लोग गुरुद्वारा के अंदर फंस गए हैं। बता दें कि गुरुद्वारा करता परवन काबुल में सिख समुदाय का केंद्रीय गुरुद्वारा है। तालिबान के अधिग्रहण के बाद से 150 से अधिक सिख अभी भी भारत से नहीं लौट पाए हैं। वे पिछले कुछ महीनों से भारत से वीजा मांग रहे हैं।

मौके पर पहुंचे तालिबानी लड़ाके..

काबुल गुरुद्वारे पर हमला करने वाले बंदूकधारी संभवत: तालिबान के प्रतिद्वंद्वी दाएश समूह के हैं। तालिबान लड़ाके मौके पर पहुंच गए हैं और उनके बीच लड़ाई जारी है। गुरुद्वारा क्षतिग्रस्त हो गया है और चार सिख लापता हैं। पंजाब के राज्यसभा सांसद विक्रम साहनी ने इसकी जानकारी दी।

इससे पहले भी गुरुद्वारा पर हो चुका हमला..

पिछले अक्तूबर में, तालिबान के सत्ता में आने के कुछ महीने बाद, अज्ञात बंदूकधारियों ने गुरुद्वारा करते परवन पर धावा बोल दिया था और संपत्ति में तोड़फोड़ की थी। तब से, अफगान सिख भारत को बचाए जाने की अपील कर रहे हैं।

हम स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे: भारतीय विदेश मंत्रालय..

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम काबुल में एक पवित्र गुरुद्वारे पर हमले को लेकर बहुत चिंतित हैं। हम स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और आगे की घटनाओं के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

गुरुद्वारा के अंदर अब भी 7-8 लोग फंसे: मनजिंदर सिंह सिरसा..

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि जानकारी के अनुसार अब तक तीन लोग निकल चुके हैं। जिनमें से दो को अस्पताल भेजा गया है। गुरुद्वारा के गार्ड की मौत हो गई है। माना जा रहा है कि 7-8 लोग अभी भी अंदर फंसे हुए हैं लेकिन संख्या की पुष्टि नहीं हुई है। अभी भी फायरिंग जारी है।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top