बेटी ने पिता के प्यार में मां और बहन की हत्या करके घर के पीछे दफनाया..
देश-विदेश : पुलिस की जांच के दौरान जब आरोपी के घर के पीछे की जमीन को खोदा गया तो वहां से दो डेडबॉडी मिली. इनमें से एक आरोपी की पत्नी और दूसरी उसकी 9 साल की बेटी की डेडबॉडी थी. आरोपी के घर से उसकी पत्नी और बेटी की डेडबॉडी मिलने के बाद इलाके में हलचल मच गया. फिर पुलिस ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के आरोप में शख्स और उसकी 16 साल की नाबालिग बेटी को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस के अनुसार, जांच टीम ने मां और 9 साल की बेटी की डेडबॉडी को आरोपी के घर के पीछे खुदाई करके बरामद किया. पुलिस अधिकारी ने बताया है कि 16 साल की नाबालिग बेटी को अपने 34 साल के सौतेले पिता से प्यार हो गया. आरोपी ने कई बार अपनी 16 साल की नाबालिग बेटी का यौन शोषण भी कर लिया था. नाबालिग अपनी मां से बहुत नफरत करती थी, इसीलिए उसने अपनी मां और बहन की हत्या करने में अपने सौतेले पिता का साथ दे दिया.
नाबालिग बेटी के साथ मिलकर अपनी पत्नी और दूसरी बेटी की हत्या करने वाले शख्स का नाम फैब्रिसियो एरिना है. उसकी उम्र 34 साल है. फैब्रिसियो एरिना ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल किया.
आरोपी फैब्रिसियो एरिना ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने झगड़े के दौरान अपनी पत्नी की हत्या कर दी. वह मां के बारे में लगातार पूछती रहती थी. बेटी द्वारा बार-बार मां के बारे में पूछे जाने से वह परेशान हो गया था. नाबालिग लड़की ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि वह अपनी मां से बहुत ज्यादा नफरत करती थी. लेकिन नाबालिग ने कहा कि उसने अपनी मां और बहन को नहीं मारा.



