कहासुनी के बाद चाकू से वार कर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट..
उत्तराखंड: टिहरी के घनसाली में नेलचामी पट्टी के थार्ती गावं में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर दिया है। बताया जा रहा हैं। कि बुुधवार रात पति को पत्नी पर शक होने के कारण दोनों के बीच विवाद हो गया था। दोनों के बीच विवाद इतना बड़ गया था। कि थार्ती सिरमोली गांव निवासी विक्रम सिंह पुंडीर (36) ने अपनी पत्नी शशि देवी (27) पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा कि शशि ने अपना बचाव करने की कोशिश की, लेकिन गुस्से में आए विक्रम ने उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
जिससे वह लहूलुहान होकर आंगन से नीचे खेत में गिर गई और उसने वहीं दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे सीओ महेशचंद्र बिंजोला और थानाध्यक्ष कुलदीप शाह ने आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार कर दिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि पत्नी पर किसी दूसरे से प्रेम प्रसंग का शक होने के कारण बुधवार रात दोनों के बीच विवाद हो गया था। बृहस्पतिवार सुबह भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ।
इसी दौरान आरोपी ने रसोई से चाकू निकालकर पत्नी के पेट और पीठ पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। और शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा हैं, कि वर्ष 2016 में उनकी शादी हुई थी। उनका एक तीन साल का बेटा भी है।
![](http://uknewsnetwork.com/wp-content/uploads/2022/08/image-1.png)