Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

अल्मोड़ा में भीषण हादसा खाई में गिरी टैक्सी, चार की मौत व कई घायल..

अल्मोड़ा में भीषण हादसा खाई में गिरी टैक्सी, चार की मौत व कई घायल..

उत्तराखंड: अल्मोड़ा में दो बड़े सड़क हादसों से अल्मोड़ा जनपद दहल उठा है। जैती तहसील क्षेत्र में हुई दुर्घटना में दो लोगों के मारे जाने के बाद अब कसार देवी क्षेत्र में मैक्सजीप खाई में जा गिरी। दुर्घटना में यहां भी दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। नौ सवारियां घायल हो गईं।सभी को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है।

जैती के समीप हुई वाहन दुर्घटना में दो लोगों के मारे जाने के बाद कसार देवी में वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार बागेश्वर से हल्द्वानी निवासी अनिल कुमार वाहन यूके 04टीए 1339 में यात्रियों को लेकर हल्द्वानी को रवाना हुआ। अल्मोड़ा पहुंचने से ठीक पहले कसार देवी स्थित एक कैफे के ठीक सामने एकाएक वाहन चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। नतीजतन वाहन खाई की ओर जा गिरा। सूचना पुलिस को दी गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

 

 

मौके पर ताकुला निवासी किशन राम( 45) तथा बागेश्वर निवासी रेखा भट्ट(40) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विमला देवी, मथुरा प्रसाद दोनों निवासी पीलीभीत, ओम प्रकाश, नारायण दत्त, धर्मानंद भट्ट मनीष भट्ट, गणेश पुरी सभी निवासी बागेश्वर तथा धारानौला निवासी सोबिन साह गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को आपातकालीन 108 सेवा से जिला चिकित्सालय उपचार के लिए भेजा गया है। वाहन चालक अभी लापता है।एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ​कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top