Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

मानव सेवा समिति ने दिए कोरोना योद्धाओं को 6 हजार से अधिक एन 95 मास्क..

मानव सेवा समिति ने दिए कोरोना योद्धाओं को 6 हजार से अधिक एन 95 मास्क..

रुद्रप्रयाग: पहाड़ के शहरी कस्बों के साथ ही ग्रामीण परिवेश में बढ़ते कोरोना वॉयरस को लेकर चिंतित उत्तराखंड मानव सेवा समिति दिल्ली ने अभिनव पहल करते हुए बेहतर किस्म के मास्क वितरण का कार्यक्रम शुरू किया है। अब तक उनके सहयोग से एन 95 के करीब 6150 मास्क वितरित कर दिए गए हैं।

उत्तराखंड मानव सेवा समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व अपर भविष्य निधि आयुक्त भारत सरकार मुख्यालय बीएन शर्मा एवं समाजसेवी नारायण सिंह गुसाईं की टीम ने कोरोना योद्धाओं के साथ ही समाज के अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं को सुरक्षित करने के लिए अभिनव पहल शुरू की है। बीएन शर्मा ने राज्य में कोरोना योद्धाओं को उच्च गुणवत्ता युक्त पर्यावरण के अनुकूल एन 95 मास्क निशुल्क वितरित किए। उन्होंने राज्य भर में अभी तक गढ़वाल और कुमाऊं के दूरस्थ 34 कोविड केंद्रों पर कोविड-19 कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्थानीय स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मचारी, ग्राम प्रधान एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के योगदान के साथ ही ब्लॉक स्तर पर विभागीय कर्मचारियों को 6150 वितरित किए।

 

 

इस मौके पर जिला मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उत्तराखंड मानव सेवा समिति के अध्यक्ष बीएन शर्मा ने कहा कि राज्य के दूरदराज क्षेत्रों में चिकित्सा संसाधनों की कमी और जागरूकता का निंतात अभाव है। चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौरान कोरोना योद्धाओं के साथ ही आम जन मानस को सुरक्षा प्रदान करना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा अरविंद मिल्स द्वारा निर्मित एवं चूना यूनाइटेड ने बेंगलुरु की एक्शन कोविड-19 ग्रांट के सहयोग से प्राप्त उच्च गुणवत्ता युक्त पर्यावरण अनुकूल एन 95 मास्क वितरित किए जा रहे हैं।

कहा कि उच्च गुणवत्ता युक्त पर्यावरण के अनुकूल एन 95 मास फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को प्रदान करने के लिए उत्तराखंड मानव सेवा समिति दिल्ली को चुना गया है, इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 जन जागरूकता अभियान और निशुल्क मास्क वितरण में उत्तराखंड के प्रवासी उद्योगपति एवं समाजसेवी भी बढ़-चढ़कर योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रवासी उद्योगपति वीरेंद्र प्रसाद जुयाल द्वारा ग्रामीण ग्रामीण क्षेत्रों में निशुल्क वितरण किया जा रहा है। उन्होंने तीन हजार उच्च गुणवत्ता के मास्क प्रदान किए हैं, तो समाज सेवी नारायण सिंह गुसाईं राज्य भर में जन जागरूकता कार्यक्रम में सहयोग दे रहे हैं।

पूर्व पर भविष्य निधि आयुक्त ने कहा कि शुरुआती दौर में लॉकडाउन के कारण रोजगार से प्रभावित हुए दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में पर्वतीय मूल के हजारों कामगारों को संस्था के साथ ही अन्य सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से सूखा राशन किट से लेकर आर्थिक सहायता प्रदान की गई। तो दूसरी ओर कुमाऊ और गढ़वाल में गरीब एवं असहाय लोगों को राशन उपलब्ध करा रही है। उत्तराखंड मानव सेवा समिति राज्य के विकास संसाधनों के समुचित दोहन की नीति और सामाजिक सरोकारों पर भी सतत कार्य कर रही है। इस मौके पर नारायण सिंह गुसाईं, एमसी पांडे, पूर्व आरपीएफसी अशोक बौडाई, आरसी शर्मा, संजय गौड़, आनंद सिंह रावत आदि मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top