उत्तराखंड

थपलियाल के निधन से कार्यकर्ताओं में शोक की लहर…

Senior BJP leader Vishnu Prasad Thapliyal death

थपलियाल के निधन से कार्यकर्ताओं में शोक की लहर…

थपलियाल ने भाजपा में रह कर जन सेवा की….

रुद्रप्रयाग। विकासखण्ड जखोली के अन्तर्गत ग्राम पंचायत ह्यूना के भाजपा वरिष्ठ नेता एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विष्णु प्रसाद थपलियाल का आकस्मिक निधन हो गया है। उन्होंने देहरादून आवास में अंतिम सांसे ली। थपलियाल के निधन की खबर मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर छा गयी है। 75 साल की उम्र में थपलियाल का निधन हो गया। लाॅक डाउन के चलते वे अपने बेटे के साथ देहरादून मे ही रह रहे थे। अचानक उनकी मौत की खबर सुनकर एका एक पार्टी और उनके गांव हयूना में कोहराम मच गया। उन्होंने जीवन भर भाजपा में रह कर जन सेवा की। पार्टी से उनका लगाव रहा।

भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, रुद्रप्रयाग विधायक भारत चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, जिला महामंत्री विक्रम सिंह कंडारी, अनूप सेमवाल ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए थपलियाल के निधन को पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय थपलियाल पार्टी में सर्वोपरि माने जाते थे। पार्टी कार्यकर्ता हमेशा उनके दिशा-निर्देशों पर चलते थे। उन्होंने पार्टी में रहकर सिपाही की तरह रात दिन सेवा की। आज भारतीय जनता पार्टी ने अपने एक सौम्य स्वभाव, स्वच्छ विचार वाले कार्यकर्ता को खो दिया है। स्वर्गीय थपलियाल की अन्त्येष्टी ऋषिकेश के पूर्णानन्द घाट पर की गयी।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके आकस्मक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। शोक व्यक्त करने वालों में जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, जिला महामंत्री विक्रम कंडारी, अनूप सेमवाल, पूर्व विधायक शैलारानी रावत, आशा नौटियाल, पूर्व राज्यमंत्री दिनेश बगवाड़ी, अशोक खत्री, बीना बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, विजय कप्रवान, शकुंतला जगवाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, विक्रम पटवाल, अध्यक्ष केदारनाथ नगर पंचायत देव प्रकाश सेमवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ आशुतोष किमोठी, दरम्यान जख्वाल, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बत्र्वाल, बुद्धिबल्लभ थपलियाल, जखोली भाजपा मंडल अध्यक्ष मेहरबान सिंह रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुंदर सिंह, जेपी सेमवाल, रघुवीर सिंह कैन्तुरा, गोविंद सिह नेगी, जिला पंचायत सदस्य भारत भूषण भट्ट, कुलेन्द्र सिह राणा, सम्पूर्णानन्द सेमवाल सहित सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने थपलियाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top