उत्तराखंड

विराट-अनुष्का आ सकते हैं उत्तराखंड देवभूमि, बेटी का नामकरण..

विराट-अनुष्का आ सकते हैं उत्तराखंड देवभूमि, बेटी का नामकरण..

देश-विदेश: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के घर एक नन्हीं परी आई। दोनों माता-पिता बन गए हैं। अनुष्का ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। बेटी होने की खुशखबरी विराट कोहली ने खुद ट्विटर पर शेयर की और साथ ही जिंदगी के इस चैप्टर का अनुभव करने के लिए शुक्रिया अदा किया। सोशल मीडिया पर दोनों को खूब बधाईयां भी मिल रही हैं। अनुष्का और विराट के फैन्स उन पर खूब भी प्यार लुटा रहे है। अनुष्का और विराट की बेटी की तस्वीर देखने के साथ-साथ फैन्स अब यह भी जानना की कोशिश भी कर रहे हैं।

कि वे अपनी इस बिटिया का नाम क्या रखेंगे। इसी बीच खबर यह भी मिली है कि बेटी के जन्म के बाद अनुष्का और विराट कोहली हरिद्वार स्थित अनंत बाबा के आश्रम पहुंचेंगे। हालांकि इस बात की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कहा ये भी जा रहा है कि अनंत बाबा खुद ही अनुष्का विराट की बिटिया को आशीर्वाद देने मुंबई चले गए हैं। और अनंत बाबा ही अनुष्का विराट की बेटी का नामकरण कराएंगे। वैसे भी उत्तराखंड से अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का गहरा नाता है।

अनुष्का शर्मा के गुरु अनंत बाबा का आश्रम हरिद्वार में है। अनुष्का के परिवार में जब भी कोई शुभ कार्य होता है तो वो हरिद्वार आकर गुरु अनंत बाबा का आशीर्वाद जरूर लेती हैं। और उनके साथ विराट भी कई बार बाबा के आश्रम अनंत धाम आ चुके हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा हैं कि विराट और अनुष्का जल्द ही अपनी बेटी को लेकर हरिद्वार अनंत बाबा आश्रम आएंगे।

 

रिपोर्ट्स के अनुसार अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बच्ची का नाम महाराज अनंत बाबा रखेंगे। दोनों महाराज अनंत बाबा को बहुत मानते हैं। अनुष्का और विराट ने अपनी शादी से लेकर घर खरीदने तक का फैसला लेने में हमेशा बाबा से राय ली है। बता दे कि भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली बेटी के जन्म के लिए पैटरनिटी लीव लेकर ऑस्ट्रेलिया दौरे से भारत लौट आए थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top