उत्तराखंड

उत्तराखंड के वर्णित और सौम्या ने सिविल सेवा रिजल्ट में 13वां, 30 वां स्थान प्राप्तः कर किया राज्य का नाम रोशन…..

उत्तराखंड के वर्णित और सौम्या ने सिविल सेवा रिजल्ट में 13वां, 30 वां स्थान प्राप्तः कर किया राज्य का नाम रोशन…..

सिविल सेवा रिजल्ट में उत्तराखंड के वर्णित को 13वीं रैंक, सौम्या ने हासिल किया ऑल इंडिया 30 वां स्थान

देहरादून : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में यमकेश्वर के वर्णित नेगी ने देशभर में 13वीं रैंक हासिल की है। वहीं, अल्मोड़ा की सौम्या गुरुरानी ने परीक्षा में ऑल इंडिया 30वीं रैंक हासिल की है। उत्तराखंड के होनहारों के प्रदर्शन का सिलसिला अभी भी जारी है।

वर्णित नेगी ने गत वर्ष आए सिविल सेवा परीक्षा परिणाम में भी देशभर में 504वीं रैंक हासिल की थी। दोबारा तैयारी कर परीक्षा दी और इस बार 13वीं रैंक के साथ परीक्षा पास की है। वहीं, सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 30वीं रैंक हासिल करने वाली सौम्या गुरुरानी की सफलता की यह पहली कहानी नहीं है।

सौम्या ने गत वर्ष पहले सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 148वीं रैंक हासिल की। इसके बाद उत्तराखंड पीसीएस-2012 परीक्षा में प्रदेश में टॉप किया। उधर, हल्द्वानी के नमित पाठक ने परीक्षा में ऑल इंडिया 218वीं रैंक हासिल की है जबकि हरिद्वार के उत्कर्ष ने भी सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 304वीं रैंक हासिल की है। खबर लिखे जाने तक प्रदेश के कई और होनहारों ने परीक्षा में सफलता हासिल की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top