उत्तराखंड

त्रिपाठी ने संभाला एनएच डिवीजन का कार्यभाल

त्रिपाठी ने संभाला एनएच डिवीजन का कार्यभाल कार्यालय पहुंचने पर कर्मचारियों ने किया स्वागत

रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय राजमार्ग खण्ड लोनिवि के अधिशासी अभियंता प्रवीन कुमार के स्थानान्तरण के बाद श्रीनगर में तैनात ईई जीतेन्द्र त्रिपाठी ने कार्यभाल संभाल लिया है। उनके कार्यालय पहुंचने पर अभियंता एवं कर्मचारियों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
दरअसल, पूर्व में तैनात ईई प्रवीन कुमार का अन्य डिवीजन में स्थानान्तरण हो गया है। श्री कुमार पहले लोनिवि ऊखीमठ में तैनात थे, जिसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग खण्ड लोनिवि डिवीजन बनने के बाद उनका स्थानान्तरण किया गया। लोनिवि ऊखीमठ एवं रजमार्ग खण्ड में करीब सात-आठ सालों तक उन्होंने जनपद के लिए कार्य किया।

उनके स्थानान्तरण होने के बाद श्रीनगर में तैनात ईई जीतेन्द्र त्रिपाठी को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। श्री त्रिपाठी के राजमार्ग कार्यालय सिल्ली पहुंचने पर अभियंता एवं कर्मचारियों ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि रुद्रप्रयाग-केदारनाथ हाईवे पर आॅल वेदर का कार्य किया जा रहा है, जिससे राजमार्ग काफी जगहों पर खराब हो चुका है। इसके अलावा सिरोबगड़ में भी समस्या बनी हुई है। कहा कि मानसून सीजन शुरू होने जा रहा है। ऐसे में राष्ट्रीय राजमार्ग को हर समय खुला रखना विभाग के लिए चुनौती है। बरसात में राजमार्ग बार-बार बाधित हो जाता है, जिसे खोलने में घंटो का समय लग जाता है।

ऐसी स्थिति में मशीनरी पाॅवर का उपयोग ज्यादा से ज्यादा किया जायेगा और जल्द से जल्द राजमार्ग को खोलने के प्रयास किये जायेंगे। श्री त्रिपाठी ने कहा कि देश-विदेश से तीर्थयात्री केदारनाथ धाम को पहुंच रहे हैं। उनकी सुविधा का विशेष ध्यान रखा जायेगा। श्रद्धालुओं को राजमार्ग पर आवागमन में कोई परेशानी नहीं होने दी जायेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top