देश/ विदेश

इस शख्स ने घर के ऊपर बना डाला हवाई जहाज..

इस शख्स ने

इस शख्स ने घर के ऊपर बना डाला हवाई जहाज..

देश-विदेश : कहते हैं शौक बड़ी चीज है। कुछ लोग अपने सपनों को पूरा करने के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं। अब इन्हीं शख्स को देखिये. जनाब को हवाई जहाज ( Aeroplane) में बैठने का इतना शौक है कि इन्होंने अपने घर के ऊपर ही हवाई जहाज को खड़ा कर दिया है। और आगे सुनिए इस जहाज का नाम रखा है INDIGO। हालांकि अभी तक इन्हें हवाई जहाज में बैठने का मौका नहीं मिल पाया है। पर लोग इनके घर के ऊपर खड़े जहाज देख खुश हो जरूर हो रहे हैं।

 

 

रांची( Ranchi) से 30 किलोमीटर दूर अनगड़ा प्रखंड के महेशपुर के निवासी जाकिर खान नाम के शख्स ने अपने घर की छत पर हवाई जहाज का मॉडल ( model)बना दिया। इसके बाद से यह नगर अब हवाई जहाज नगर से जाना जाने लगा है। खास बात यह है कि जाकिर ने इस हवाई जहाज का नाम INDIGO रखा है। छत पर जो जहाज के मॉडल बना है उसका डिजाइन तक जाकिर ने खुद तैयार किया और गांव के ही कारीगरों से मॉडल बनवाया।

 

 

इस जहाज को बनने में तीन माह का समय लगा और लागत आई 10 लाख रुपए। इसके पीछे जाकिर का यह भी कहना है कि इस गांव में आने जाने वाले लोग भटक जाते हैं। अब ऐसा नहीं होगा। इससे गांव को पहचान मिलेगी और पोते-पोती जब खिलौना मांगेंगे तो वो हवाई जहाज दिखा देंगे। वैसे जाकिर का नन्हा पोता दादा की कारीगरी को देख कर बहुत खुश है। जाकिर के इस हवाई जहाज देखने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं।

 

 

जिन लोगों ने कभी हवाई जहाज की सवारी नहीं की। वे जाकिर के घर की छत पर इस निहार सकते हैं। वैसे तो अभी जहाज बनाने का काम चल रहा है। पर यह असली जैसा दिखे इसके लिए टायर, पंख एकदम हूबहू की तरह बनाए जा रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top