उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग-बागेश्वर में गहरी खाई में गिरी कार,तीन की मौत, एक घायल..

बिग ब्रेकिंग-बागेश्वर में गहरी खाई में गिरी कार,तीन की मौत, एक घायल..

 

 

 

 

 

 

 

 

बागेश्वर जिले के कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार को एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसे लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। हर रोज कही न कही से हादसे की खबर सामने आ रही हैं। एक ऐसे ही दर्दनाक हादसे की खबर बागेश्वर से भी सामने आयी हैं। जहां बागेश्वर जिले के कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार को एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाल कैलाश नेगी मौके पर पहुंचे। शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम कि लिए जिला मुख्यालय भेजा, जबकि घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। सूचना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

आपको बता दे कि पुलिस लाइन मालता के पास रात लगभग ढाई बजे एक ऑल्टो कार खाई में गिर गई। इसमें चार लोग सवार थे। हादसे में मनोज कुमार पुत्र पूरन उम्र 35 वर्ष तहसील बागेश्वर ग्राम सिमतोली दफौट (घायल) हो गया।

इसके साथ ही विजय सिंह पुत्र सुरेश सिंह निवासी सिमतोली उम्र 30 वर्ष, रोहित पुत्र भूपाल सिह उम्र 20 वर्ष, सुनील सिह पुत्र सुरेश सिह उम्र 21 वर्ष की मौके पर मौत हो गई है। आपदा प्रबंधन अधिकारी का कहना हैं कि कार चालक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस का कहना है कि हादसा किस कारण से हुआ इसका पता जांच के बाद चलेगा।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top