उत्तराखंड

गुड न्यूज़- पेपर लीक मामले के बीच उत्तराखंड में जल्द होने वाली है 700 पदों पर भर्ती..

गुड न्यूज़- पेपर लीक मामले के बीच उत्तराखंड में जल्द होने वाली है 700 पदों पर भर्ती..

 

 

 

 

 

 

 

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आगामी परीक्षाओं को लेकर स्थिति साफ कर दी है। बताया जा रहा है अब जल्द ही आयोग द्वारा 700 पदों पर भर्तियां निकाली जाएंगी, जिसके लिए जल्द विज्ञप्ति जारी की जाएगी।

उत्तराखंड: पेपर लीक मामले के बीच उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही हैं। बता दे कि नई भर्ती पर छाए बादल हट गए हैं। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आगामी परीक्षाओं को लेकर स्थिति साफ कर दी है। बताया जा रहा है अब जल्द ही आयोग द्वारा 700 पदों पर भर्तियां निकाली जाएंगी, जिसके लिए जल्द विज्ञप्ति जारी की जाएगी।

जानकारी के अनुसार राज्य में कनिष्क सहायक, सहायक लेखाकर जैसे कई विभागों के पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति निकालने की तैयारी चल रही है। इसके लिए आयोग जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में जुटा है। बता दे कि ये सभी पद इंटरमीडिएट और ग्रेजुएट लेवल की परीक्षाओं के लिए हैं और इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 23 वर्ष से 41 वर्ष तक है।

 

उत्तराखंड में इन दिनों यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामला छाया हुआ है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा पेपर लीक मामले में हर दिन नई जानकारी सामने आ रही है। वहीं पेपर लीक मामले में एसटीएफ की ताबड़तोड़ कार्रवाई भी जारी है।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top