उत्तराखंड

पीजी काॅलेज अगस्त्यमुनि में जय हो ने लगाई जीत की हैट्रिक…

पीजी काॅलेज अगस्त्यमुनि में जय हो ने लगाई जीत की हैट्रिक

रुद्रप्रयाग। अप्रब राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में जय हो के परमजीत सिंह अध्यक्ष बने। महासचिव पद पर आर्यन के नीरज सिंह ने बाजी बारी। जय हो संगठन की चित्रा मलिक ने कोषाध्यक्ष एवं निवर्तमान अध्यक्ष लवकुश श्रीअंश भट्ट ने विवि प्रतिनिधि पद पर जीत दर्ज की। जबकि एबीवीपी को मात्र सहसचिव पद पर ही जीत मिल पाई।

जब उनके प्रत्याशी गौरव सिंह ने निर्विरोध जीत दर्ज की। इस बार छात्र संघ चुनाव में आवाज संगठन ने भी अपनी सशक्त दावेदारी दिखाई और उपाध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की। कुल 2272 पंजीकृत छात्रों में से 1039 छात्रों ने ही अपने मतों का प्रयोग किया। अगस्त्यमुनि महाविद्यालय में एक बार फिर से जय हो ने अपना बर्चस्व बनाये रखा। अध्यक्ष पद पर जय हो के प्रत्याशी परमजीत सिंह ने एबीवीपी के रोहित सिंह को 116 मतों से हराया। परमजीत को 494 तथा रोहित को 378 मत मिले। एनएसयूआई के अनुज नेगी को मात्र 130 वोट ही पड़े। उपाध्यक्ष पद पर आवाज संगठन की साक्षी नौटियाल ने योगिता को 504 मतों से हराया।

महासचिव पद पर आर्यन ग्रुप के नीरज सिंह ने एबीवीपी के सौरव जमलोकी को 191 मतों से हराया। एनएसयूआई के शुभम कण्डारी को 223 मत पड़े। सहसचिव पद पर एबीवीपी के गौरव सिंह निर्विरोध चुने गये। कोषाध्यक्ष पद पर जय हो की चित्रा मलिक ने मोनिका को 64 मतों से हराया। विवि प्रतिनिधि पद पर जय हो के निवर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष लवकुश श्रीअंश भट्ट निर्विरोध चुने गये। सुबह से ही छात्र संघ चुनाव को लेकर महाविद्यालय प्रशासन चुस्त दुरस्त था। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद छात्र संघ चुनाव प्रभारी एसपी पुरोहित ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो जीएस रजवार ने छात्र संघ चुनाव निर्विवाद एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न होने पर महाविद्यालय प्रशासन, छात्र छात्राओं एवं पुलिस कर्मियों का आभार जताया। शपथ ग्रहण के बाद छात्रों ने जवाहरनगर में विजयी जुलूस निकाला।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top